फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ पहुंचे छिछोरे फिल्म के हीरो, भावी प्रबंधकों को दिए ये टिप्स

Mon, 18 Nov 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Nov 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
film actor tahir  bhasin reached in lucknow
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला

आज अधिकतर युवा मैनेजर इंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। बांबे में हमारे जैसे एक्टर भी इसी तरह अपनी शुरुआत करते हैं। वे खुद के ब्रांड होते हैं, खुद की कंपनी होती है। तमाम मुश्किलों का सामना कर वह खुद को स्थापित करते हैं। समाज-परिवार से कई प्रश्न भी सुनने पड़ते हैं, लेकिन मेरे तीन सुझाव हैं कि उसे हमेशा ध्यान रखें। पहला, कभी रिस्क लेने से पीछे न हटें। हमेशा यह न सोचे की पैसे कहां बनाएंगे? आउट ऑफ बॉक्स भी सोचे। दूसरा जीवन में कई निर्णय ऐसे होते हैं, जिनका कोई लॉजिक नहीं होता है। यह कहना है मर्दानी, छिछोरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन का, जो रविवार को आईआईएम, लखनऊ में भावी प्रबंधकों के बीच थे।

film actor tahir  bhasin reached in lucknow
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला

लीडर्स एक्सप्रेस के तहत टॉक में उन्होंने भावी प्रबंधकों को आउट ऑफ बॉक्स सोचने और अपने दिल के अनुसार निर्णय लेने के टिप्स दिए। मेनफेस्ट का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
ताहिर ने कहा कि आपका दिल, आपकी आत्मा चाहती है कि निर्णय करें। समाज आप पर डाउट करे कि आप सही हैं या नहीं? लेकिन मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। मुझे मर्दानी मिलने में तीन साल लगे। तीसरा अपने अंदर के डर को समाप्त करें। भारतीय युवा को डर पैसे कहां से आएंगे, लोग क्या कहेंगे? अगर आप इन दो चीजों का डर निकाल दें, अपने दिल की सुनें। आगे जाना है तो उसकी शुरुआत आपकी सोच से होगी।

film actor tahir  bhasin reached in lucknow
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला

ताहिर ने छिछोरे का जिक्र करते हुए कहा कि आम तौर पर हम फिल्मों में देखते हैं कि हीरो जीतता है। इस फिल्म में हमारी टीम ने संघर्ष किया, लेकिन हार गए। इस हार में भी एक संदेश दिया गया, वह बहुत सुंदर था। इसका सोशल मीडिया पर काफी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि आज हर प्रोफेशन में तनाव और डिप्रेशन होता है। मैंने जब शुरुआत की तो इस स्थिति से गुजरा हूं। मेरा मानना है कि हमें सिर्फ गोल नहीं देखना चाहिए। प्रोसेस से मोहब्बत करें। गोल सबसे महत्वपूर्ण नहीं होता है। हर जीतने वाले के पीछे एक बहुत लंबी जर्नी होती है। अगर हम उस प्रोसेस पर ध्यान दें तो तनाव और डिप्रेशन नहीं होगा। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में न पड़े।
लखनऊ पहुंचे छिछोरे फिल्म के हीरो, भावी प्रबंधकों को दिए टिप्स, बोले- टुंडे कबाब का जवाब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
film actor tahir  bhasin reached in lucknow
फिल्म अभिनेता ताहिर भसीन - फोटो : अमर उजाला

जल्द सुनील गावस्कर की भूमिका में दिखूंगा

‘अमर उजाला’ से बातचीत में ताहिर ने बताया कि इस समय वे फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे सुनील गावस्कर की भूमिका में दिखेंगे। यह भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित फिल्म है, जिसमें रणबीर सिंह कपिल की भूमिका में हैं।

 
विज्ञापन
film actor tahir  bhasin reached in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के टुंडे कबाब का कोई जवाब नहीं
लखनऊ पर ताहिर ने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि लखनऊ इतना बड़ा और इतना सुंदर है। होटल भी काफी बड़े व अच्छे हैं। टुंडे कबाब खाया, बहुत लाजवाब था। लखनऊ पर किसी फिल्म के बारे में पूछने पर ताहिर ने कहा कि मेरी इच्छा है कि लखनऊ पर फिल्म बनाऊं। इसके लिए एक-दो स्क्रिप्ट भी है। अभी कुछ तय नहीं। अगली बार जब लखनऊ आऊं तो थोड़ा ज्यादा समय लेकर आऊं। क्योंकि यहां का आर्किटेक्चर व खाना बहुत अच्छा है। मैं गलावटी कबाब पैक कराकर ले जाऊंगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed