{"_id":"5b50642b4f1c1b49748b5b48","slug":"fsda-raid-on-main-supply-depot-of-mother-dairy-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए का छापाः मदर डेयरी के आइसक्रीम सहित नौ नमूने सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए का छापाः मदर डेयरी के आइसक्रीम सहित नौ नमूने सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी व घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए चल रहे अभियान के तहत एफएसडीए की टीम ने बुधवार को लखनऊ के कई इलाकों में छापामारी की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने दूध, पनीर, घी, छोला संग, दही, ड्राई फ्रूट व मिठाई के 20 नमूने सीज कर कर लैब जांच को भेजा।
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम
- फोटो : amarujala
दुकानों में साफ-सफाई न मिलने पर संचालकों को 24 घंटे में सुधार लाने का नोटिस दिया। एफएसओ की टीम ने विशेषतौर पर मदर डेयरी के मुख्य सप्लाई डिपो की जांच कर वहां से आइसक्रीम सहित नौ नमूने लैब जांच को भेजे। सप्लाई सामग्री के स्टोरेज को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम
- फोटो : amarujala
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को तीन टीमों ने खाद्य सामग्री की दुकानों व दुग्ध डेयरियों पर पर बेची जा रही खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान आईटीआई चौराहा स्थित लक्ष्मी दूध डेयरी से पनीर, सफल दूध डेयरी मस्जिद मार्केट से दूध, अलीगंज सेक्टर जे स्थित दुकान से ज्ञान ब्रांड फुल क्रीम मिल्क का नमूना लिया। इसी तरह विशाल डेयरी से चांदगंज से मिश्रित दूध, गोमती नगर में इंडियन दूध डेयरी से मीठे दही और मॉडल हॉउस से ज्ञान देशी घी का नमूना लैब जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम
- फोटो : amarujala
एफएसओ की एक अन्य टीम ने आशियाना पावर हाउस चौराहे के पास द मिठाई शाप से दूध, मीठा दही, ड्राई फ्रूट और खोया, कैंट रोड स्थित गुड बेकरी से मदर डेयरी निर्मित लस्सी, थाई कोको मिल्क पनीर, मिल्क केक, मिक्स और पास की एक अन्य दुकान से केसर पिस्ता दूध व कढ़ाई दूध का नमूना भरा। जांच टीम ने इंदिरानगर से मिक्स्ड मिल्क, मदर डेयरी की स्वीट ब्रांड लस्सी, वाहिद बिरयानी हज हाउस से छोला, पाल डेयरी लक्ष्मणीपुरी से पनीर और अर्जुनगंज से मिक्स्ड मिल्क का नमून भरा।
विज्ञापन
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम
- फोटो : amarujala
सीएफएसओ ने बताया कि मदर डेयरी के मुख्य सप्लाई डिपो की जांच कर वहां से सप्लाई होने वाली छाछ, टूटी फ्रूटी व ब्लैक फारेस्ट आइसक्रीम, क्रीम, मैंगो मिल्क शेक, स्ट्राबेरी मिल्क शेक, पनीर दूध व दही का नमूना लैब जांच को भेजा। साथ ही स्टोरेज में मिलीं खामियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई लैब जांच को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने पर तय होगी।