{"_id":"5f76e4828ebc3e9bc03f4ba3","slug":"hanuman-setu-temple-and-stadium-opened-after-six-months-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद खुले हनुमान सेतु के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मैदान भी अनलॉक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने बाद खुले हनुमान सेतु के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मैदान भी अनलॉक, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के चलते करीब छह महीने बाद हनुमान सेतु मंदिर के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खुले। श्रद्धालुओं ने परिसर के भीतर आरती की और पवनसुत का जयकारा लगाया। सुबह से शाम तक करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन किए। प्रसाद व माला चढ़ाने की मनाही रही। इसके बावजूद प्रसाद लेकर आए श्रद्धालुओं ने दूर से ही अर्पित किया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि सुबह छह बजे से खुले हनुमान सेतु मंदिर में रात तक श्रद्धालुओं का जुटना और दर्शन करने का क्रम जारी रहा। ंसुबह की आरती पुजारी गंगा तिवारी और शाम की आरती पुजारी आलोक ने की। मंदिर में प्रवेश बंधे रोड की ओर स्थित गणेश द्वार से हुए और निकास शंकर द्वार की तरफ से हुए।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गिने-चुने खिलाड़ी ही पहुंचे ट्रेनिंग करने
कहने को तो गुरुवार से खेल विभाग ने चारों स्टेडियम ट्रेनिंग के लिए खोल लिए, लेकिन पहले दिन गिने-चुने ही खिलाड़ियों ने ही आमद दर्ज कराई। सुबह के सत्र में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम को कुछ खिलाड़ियाें ने स्टेडियम का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मुख्य केडी सिंह बाबू स्टेडियम की बात करे तो यहां वेटलिफ्टिंग हाल में सबसे अधिक 20 खिलाड़ी ट्रेनिंग करने पहुंचे। हालांकि मुख्य स्टेडियम में एथलीटों ने तो देर तक रनिंग करके पसीना बहाया, लेकिन अन्य खेलों में कुल मिलाकर 10 खिलाड़ियाें ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर के चौक स्टेडियम में 10 फुटबॉलरों को फिटनेस की ट्रेनिंग कराई गई, जबकि विनय खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में 12 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण हासिल करना शुरू किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।