फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होमगार्ड वेतन घोटाला: थानों पर हाजिरी का रिकॉर्ड ही नहीं, अब पूरे प्रदेश में होगी जांच

Thu, 21 Nov 2019 09:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Nov 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
home guard salary scam No record nor any accountability at police stations
home guard - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर और लखनऊ में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में हुए घपले का दायरा काफी बढ़ गया है। पूरे प्रदेश में होमगार्ड की ड्यूटी का सत्यापन कराया जा रहा है। जिला कमांडेंट और मंडलीय कमांडेंट को एक सप्ताह में सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक के लिए अक्तूबर तक की ड्यूटी का भुगतान रोक दिया गया है। प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक होमगार्ड की ड्यूटी का रिकार्ड केवल जिला कमांडेंट के पास ही होता था। अब ऐसी व्यवस्था की जा रही है ताकि थाने स्तर पर भी इसका रिकार्ड रखा जा सके। 

 
home guard salary scam No record nor any accountability at police stations
Gorkhpur Home Guard - फोटो : Social Media
उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए होमगार्ड महकमे के सभी जिला कमांडेंट को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अक्तूबर माह की ड्यूटी का भुगतान करने से पहले सभी ड्यूटी का सत्यापन कराएं। वह अपनी रिपोर्ट मंडलीय कमांडेंट को भेजें। कमांडेंट द्वारा सत्यापित होने के बाद ही ड्यूटी का भुगतान किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक ड्यूटी के लिए मास्टर रोल की एक ही कॉपी बनती थी जिसकी मूल प्रति जिला कमांडेंट के यहां जमा हो जाती थी। उसका कोई अन्य रिकार्ड ही नहीं होता था और न ही कहीं उपस्थिति दर्ज होती थी। 
home guard salary scam No record nor any accountability at police stations
होमगार्ड सैलरी स्कैम मामले की फाइल जलाई, अब 5 गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की थानों की जीडी में ड्यूटी के पहले दिन एंट्री दर्ज होती थी, उसके बाद कब तक ड्यूटी की और कहां-कहां ड्यूटी की इसका कोई रिकार्ड नहीं होता था। इतना ही नहीं मास्टर रोल पर ड्यूटी लेने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का न तो स्पष्ट नाम होता था और न ही स्पष्ट हस्ताक्षर। ऐसे में अब अक्तूबर में ड्यूटी वाले स्थानों पर मास्टर रोल दोबारा भेजकर ड्यूटी प्रभारियों से सत्यापित कराया जाएगा और दोबारा उनके स्पष्ट पद और नाम के साथ मुहर लगवाई जाएगी। मास्टर रोल की एक प्रति ड्यूटी स्थल (संबंधित थाने) पर भी रखी जाएगी, ताकि सही और गलत ड्यूटी पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
home guard salary scam No record nor any accountability at police stations
होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
खातों का भी होगा सत्यापन
अनिल कुमार ने बताया कि ऐसी भी शिकायत मिली है कि  होमगार्डों के खातों का नंबर बदलकर भी आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ले लिए गए हैं। ऐसे में खातों को भी सत्यापित कराया जाएगा। इसके लिए सभी होमगार्डों से पासबुक के प्रथम पेज की प्रति और कैंसिल चेक मांगा गया है।
शत प्रतिशत जांच के बाद ही होगा एरियर का भुगतान
अनिल कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर सरकार को 6 दिसंबर 2016 से अब तक के एरियर का भी भुगतान करना है। उससे पहले एक-एक ड्यूटी का सत्यापित कराया जा रहा है। इसके बाद जब भी बजट आएगा उसी के अनुसार भुगतान किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन
home guard salary scam No record nor any accountability at police stations
होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान - फोटो : amar ujala
लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस पर किया जा रहा विचार
उन्होंने बताया कि सिस्टम की खामियों को दूर करने के लिए लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल एप, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, आधार बेस्ड अटेंडेंस या अन्य किसी विकल्प पर विचार किया जा रहा है। अगले दो-तीन माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
गिरफ्तार होमगार्ड अधिकारियों का निलंबन तय
गौतमबुद्घनगर में हुए होमगार्ड ड्यूटी घोटाले में शामिल होमगार्ड अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद उनका निलंबन तय हो गया है। बुधवार को इससे संबंधित पत्रावली मुख्यमंत्री के यहां भेजी जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री स्तर से इसपर निर्णय हो जाएगा और निलंबन व विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed