{"_id":"6a37529888e8a4cb890f4dca","slug":"international-yoga-day-2026-governor-practiced-at-raj-bhavan-and-cm-yogi-in-jhansi-all-up-immersed-in-yoga-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day 2026: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश; राज्यपाल ने राजभवन, सीएम योगी ने झांसी में किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day 2026: योगमय हुआ उत्तर प्रदेश; राज्यपाल ने राजभवन, सीएम योगी ने झांसी में किया अभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:33 AM IST
सार
International Yoga Day 2026: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में योग किया। आज योग दिवस पर प्रदेश भर में मंत्रियों, नेताओं के अलावा आमजन ने भी योगाभ्यास किया। हर जिले में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 5
International Yoga Day 2026: योगमय हुआ यूपी।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। राजभवन लॉन में सुबह 6 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाग लिया। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विज़न पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें।
2 of 5
सीएम योगी ने किया योग
- फोटो : एएनआई
विश्व योग दिवस पर भाजपा प्रदेशभर में 'योग से निरोग' का संदेश देकर जन-जन को योग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योग किया।
3 of 5
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने हापुड़, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के राजाजीपुरम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
International Yoga Day 2026: योग करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नगर निगम के महापौर व सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विज्ञापन
5 of 5
International Yoga Day 2026: नमो घाट पर योग करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी विश्व योग दिवस पर प्रदेशभर में योग कार्यक्रम आयोजित करके योग से निरोग का संदेश दे रही है। इसके साथ वह जन-जन को योग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा व्यावसायिक वर्गों के भी योग शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।