यूपी में निवेश से मिले 35 लाख से ज्यादा रोजगार, अब इन क्षेत्रों से है इंवेस्टमेंट-नौकरी की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिन्यूवल एनर्जी में दिखाई रुचि
भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार गौतम अडानी का कारोबार कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल व गैस खोज, मल्टी मॉडल लॉजिस्टक हब, बिजली उत्पादन, पारेषण व गैस वितरण के सेक्टर में है। 33 साल के अनुभव के साथ अडानी प्रथम पीढ़ी के उद्यमी हैं।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: गुजरात में रोड शो के दौरान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात में अडानी ने लाजिस्टिक हब, खाद्यान्न भंडारण के लिए साइलो बनाने व रिन्यूवल एनर्जी सेक्टर में निवेश की रुचि दिखाई थी। अडानी यूपी में वह बड़े निवेश को उत्सुक बताए जा रहे हैं।
थीम पार्क, स्कूल के लिए उम्मीद
एसेल ग्रुप केबल सिस्टम, डायरेक्ट टीवी, थीम पार्क, बुनियादी ढांचे के निर्माण, स्कूलों की स्थापना, मनोरंजन केंद्रों के विकास समेत कई सेक्टर में काम करता है।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: उपग्रह टेलीविजन प्रसारण, स्कूल, थीम पार्क समेत अन्य सेक्टर में बड़े निवेश का एलान कर सकते हैं। (एसेल ग्रुप के चेयरपर्सन सुभाष चंद्रा।)
सीमेंट के क्षेत्र में बड़ी फैक्ट्री का प्रस्ताव
बिड़ला देश के प्रतिष्ठित उद्योग घरानों में शामिल है। बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला अल्ट्राटेक सीमेंट, आइडिया सेलुलर मोबाइल व शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। वे बिट्स पिलानी के कुलाधिपति भी हैं।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: बिड़ला ने सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव किया है।
ऑटोमोबाइल व कृषि में दिलचस्पी
महिंद्रा ग्रुप दुनिया की तीन सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों और देश के शीर्ष 10 औद्योगिक घरानों में से एक है। कंपनी ऑटोमेटिव, फार्म उपकरण, वित्तीय सेवाएं, सिस्टेक, सूचना टेक्नोलॉजी स्पेशियलिटी बिजनेस, लॉजिस्टिक्स समेत कई सेक्टर में काम करती है।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: कंपनी ने कृषि, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक पार्क के क्षेत्र में रुचि दिखाई है। एग्रोज विलेज के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने, स्कूटर्स इंडिया व एलएमएल के अधिग्रहण, बैटरी चालित वाहनों के निर्माण के साथ कंपनी डिफेंस प्रोडक्ट में भी आगे आ सकती है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा एलान संभव
कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड देश की फार्मास्यूटिकल क्षेत्र की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी है। चेयरमैन व एमडी पंकज रमनभाई पटेल फिक्की के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यह कंपनी दवाओं के साथ डायग्नोस्टिक्स, हर्बल उत्पाद, त्वचा के उत्पाद भी बनाती है। पंकज फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में भी रह चुके हैं।
इन क्षेत्रों में कर सकते हैं निवेश: कैडिला हेल्थ सेक्टर में कई बड़े एलान कर सकती है। खासकर यूपी के उन इलाकों में जहां स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।