{"_id":"6a8290ffffc35c768a02b18c","slug":"ips-officer-mother-murder-elderly-mother-had-hoisted-tricolour-with-her-son-village-school-on-independence-day-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मां ने गांव के स्कूल में बेटे संग लहराया था तिरंगा, इस रिपोर्ट से नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मां ने गांव के स्कूल में बेटे संग लहराया था तिरंगा, इस रिपोर्ट से नया मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 PM IST
सार
यूपी के अंबेडकरनगर में एसपी की मां की लूट के बाद हत्या कर दी गई। बुजुर्ग इंद्रावती ने स्वतंत्रता दिवस पर गांव के स्कूल में बेटे के साथ तिरंगा लहराया था। नौकरानी प्यारी ने इंद्रावती को आखिरी बार रात में जिंदा देखा था। उनकी आखिरी बार रात में साढ़े आठ बजे एपसी बेटे से भी बात हुई थी। पुलिस, सर्विलांस, एसओजी टीमों ने गांव में डेरा डाल लिया है। चप्पे चप्पे पर छानबीन हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) की हत्या के बाद पुलिस ने उनके अंबेडकर नगर स्थित पैतृक गांव रूढ़ा धमरूआ, मालीपुर में डेरा जमा लिया है। हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया।
आशुतोष मिश्रा के पिता रामकुमार मिश्रा अयोध्या के देवढ़ी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 2024 में उनकी मौत के बाद, इंद्रावती अपने बेटे आशुतोष के साथ लखनऊ में रह रही थीं। 15 अगस्त को अपने गांव में स्थित गदाधर नाथ मर्यादा विद्यापीठ हाईस्कूल विद्यालय में बेटे आशुतोष के साथ गईं थीं और ध्वजा रोहण भी किया था।
2 of 11
एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आशुतोष दोपहर को इकाना स्टेडियम में डयूटी होने के चलते लखनऊ चले गए थे। एसपी आशुतोष मिश्रा की आखिरी बार शनिवार रात 8:30 अपनी मां इंद्रावती से फोन पर बात हुई थी। उसी समय नौकरानी प्यारी खाना बनाकर घर से चली गई थी। उसी ने आखिरी बार उन्हें जीवित देखा था और मौत की जानकारी भी उसी ने दी थी।
3 of 11
इंद्रावती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार की सुबह उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया। घर पर काम करने वाली प्यारी देवी सुबह आठ बजे जब आशुतोष मिश्रा के मकान पर पहुंची तो, घर के बाहरी हिस्से में लगे लोहे के दरवाजे में बाहर से सिटकनी बंद थी। अंदर जाकर आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला और घर के दरवाजे खुले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
एसपी आशुतोष मिश्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर हॉल में इंद्रावती बेड पर पड़ी थीं। उनके मुंह से खून निकलता देख प्यारी शोर मचाते हुए घर के बाहर निकली और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उनके शरीर के सभी जेवर गायब थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इंद्रावती के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। देर शाम पुलिस ने हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
5 of 11
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईपीएस अधिकारी की मां की मौत के बाद पुलिस विभाग के साथ ही उनके गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में एसओजी व सर्विलांस टीमें चप्पा चप्पा छानने में जुटी हैं। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। घर में किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। उधर, देर रात तक राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पुलिस के अधिकारी डटे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।