फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘रामायण यात्रा’ कराएगा आईआरसीटीसी, पैकेज में शामिल ये सुविधाएं, बुकिंग के लिए इस नंबर पर करें संपर्क

Fri, 18 Oct 2019 04:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 18 Oct 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
IRCTC tour package for sri lanka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं को नवंबर में रामायण यात्रा पर ले जाएगा। इसके तहत श्रीलंका स्थित रामायण से जुड़े स्थलों की सैर कराई जाएगी। सात दिन व छह रातों वाले इस पैकेज को वृहस्पतिवार को लॉन्च किया गया। यात्रा 11 नवंबर के अतिरिक्त 12 व 16 दिसंबर को भी कराई जाएगी।

IRCTC tour package for sri lanka
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पैकेज के तहत हवाई यात्रा नई दिल्ली से कोलंबो और कोलंबो से वापस नई दिल्ली तक होगी। इसके अतिरिक्त पैकेज में तीन सितारा होटलों में ठहरने, भारतीय व्यंजनों वाला ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर शामिल है।

IRCTC tour package for sri lanka
प्रतीकात्मक तस्वीर

दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 53, 850 रुपये, तीन लोगों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 52,700 और अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति 66,100 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC tour package for sri lanka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पैकेज में श्रद्धालुओं को कोलंबो में मुनेश्वरम मंदिर, मनावरी राम मंदिर, पिन्नवाला शो, पंचभुज अंजनेयर हनुमान मंदिर, केलनियां विभीषण मंदिर, कैंडी में स्पाइस गार्डन, रम्बोडा वॉटर फाल, हनुमान मंदिर, टी गार्डन समेत कई मंदिरों की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC tour package for sri lanka
प्रतीकात्मक तस्वीर
 पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी मुख्यालय में जा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबरों 9794863619/29/31 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed