{"_id":"633d2c710462e23960339742","slug":"jawan-s-dead-body-brought-to-his-village-in-sultanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुल्तानपुर जिले में धनपतगंज थाने के कुट्टा गांव निवासी सैनिक का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार को मेरठ में ड्यूटी के दौरान सैनिक की हादसे में मौत हो गई थी। साथ आए सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव निवासी मनीष तिवारी (38) मेरठ में सेना में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वे सेना का वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। इस बीच उन्हें वाहन में कोई कमी महसूस हुई तो वे नीचे उतरकर उसे चेक करने लगे तभी अचानक वाहन चल पड़ा और वे उसके नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मनीष का पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से बुधवार को घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए इलाके के लोग जमा हो गए। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे अंबेश ने मुखाग्नि दी।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
परिवार के कई सदस्य हैं सेना में
मृत सैनिक मनीष तिवारी के पिता त्रिभुवन तिवारी भी सेना में थे जो कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तीन भाइयों में बड़े भाई संतोष भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दूसरे भाई पवन तिवारी भी सेना में हैं। मृतक की पत्नी सुमन शिक्षामित्र हैं। मृतक के दो बेटों मे बड़ा अंबेश (11) तथा छोटा अनंत ( 5) हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आज ही छुट्टी पर आने वाले थे
मनीष बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए छुट्टी पर आने वाले थे। घर वालों को उनका बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को ही उनका शव तिरंगे में लिपटा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मृतक जवान मनीष तिवारी के दोनों पुत्र।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मृतक जवान के परिजन। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।