{"_id":"5f1a49843dfeb841f036700a","slug":"kanpur-encounter-latest-update-vikas-dubey-called-his-wife-richa-at-in-night-after-kanpur-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर के बाद विकास दुबे ने रात दो बजे पत्नी रिचा को किया था फोन, कहा-बच्चों को लेकर निकल जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर के बाद विकास दुबे ने रात दो बजे पत्नी रिचा को किया था फोन, कहा-बच्चों को लेकर निकल जाओ
Fri, 24 Jul 2020 08:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। ऋचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती है। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं।
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
गुस्से में रिचा ने मोबाइल पटक दिया। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। कृष्णानगर के आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि दो जुलाई की रात क्या हुआ था? उसे नहीं मालूम। दो बजे रात को विकास का फोन आया।
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
उसने कहा कि गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया है। वह बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली जाए। इस पर रिचा ने कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद कर दिया। विकास ने दूसरी तरफ से गालियां देते हुए घर छोड़ने की हिदायत दी। इस पर गुस्से में रिचा ने मोबाइल को पटक दिया। इसके बाद पैदल ही बच्चे को लेकर निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे एवं पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
उसे पुलिस पर हमले की जानकारी बस स्टेशन के एक होटल में नाश्ता करते समय सुबह 7.30 बजे हुई। वहां पता चला कि विकास दुबे ने सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। आठ घायल भी हैं। इसके बाद वह छिपते हुए वहां से निकल गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कभी कचहरी नहीं गई, जेल में भी नहीं मिली
रिचा दुबे ने कहा कि विकास पर 60 मुकदमें हैं। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। वह न तो कभी विकास के लिए कचहरी गई। न ही कभी जेल उससे मिलने। ऐसे में उस पर कितने मुकदमें है। इसके बारे में कैसे जानती। रिचा ने कहा कि कोई अपराधी पैदा नहीं होता है। यहीं बनाया जाता है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती।
रिचा दुबे ने कहा कि विकास पर 60 मुकदमें हैं। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। वह न तो कभी विकास के लिए कचहरी गई। न ही कभी जेल उससे मिलने। ऐसे में उस पर कितने मुकदमें है। इसके बारे में कैसे जानती। रिचा ने कहा कि कोई अपराधी पैदा नहीं होता है। यहीं बनाया जाता है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती।