सब्सक्राइब करें

Lucknow Fire: बुझ गए 15 घरों के चिराग, करिअर बनाने गए छात्र आग की भेंट चढ़े; सामने आईं मृतकों की तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 23 Jun 2026 07:58 AM IST
सार

लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग में 15 घरों के चिराग बुझ गए। आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट से हुआ। कई छात्र नीचे भी कूद गए। हादसे में नौ घायल हुए हैं। हादसे के बाद सीएम योगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। रक्षामंत्री भी घटनास्थल पहुंचे। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Lucknow Fire Update Massive fire breaks out at an Aliganj coaching center Photos of the deceased have surfaced
lucknow fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे और घायल नौ छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। 

Lucknow Fire Update Massive fire breaks out at an Aliganj coaching center Photos of the deceased have surfaced
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। 



 
Lucknow Fire Update Massive fire breaks out at an Aliganj coaching center Photos of the deceased have surfaced
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत-बचाव कार्य जारी था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Fire Update Massive fire breaks out at an Aliganj coaching center Photos of the deceased have surfaced
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों को सात-सात लाख मुआवजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
विज्ञापन
Lucknow Fire Update Massive fire breaks out at an Aliganj coaching center Photos of the deceased have surfaced
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, घटनस्थाल पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ का दौरा छोड़ सीधे मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज में आग लगने से कई छात्र-छात्राओं की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अलीगढ़ का दौरा बीच में रद्द कर राजधानी वापस आए सीएम सीधे घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी लेने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed