{"_id":"6a3a460ab3223df3ed004277","slug":"video-video-lkhanauu-aganakada-sayakata-palsa-aayakata-bbl-kamara-na-thaya-byana-thashhaya-para-sakhata-kararavaii-haga-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ अग्निकांड: संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने दिया बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ अग्निकांड: संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने दिया बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
लखनऊ अग्निकांड पर यूपी के संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बबलू कुमार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में बिल्डिंग के मालिक और बिल्डिंग में चल रहे प्रतिष्ठान के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विवेचना में पुलिस टीम हर पक्ष की जांच कर रही है। तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। विवेचना में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।