{"_id":"5aa0e0344f1c1b3c718b8cbc","slug":"lucknow-lady-shaba-working-for-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला के आगे सांप भी झुका लेते हैं सिर, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महिला के आगे सांप भी झुका लेते हैं सिर, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग
Fri, 09 Mar 2018 12:58 PM IST
सोनम तिवारी दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
सोनम तिवारी दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
shaba
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान की मदद करने वाले तो बहुत देखे होंगे लेकिन उनकी मदद करना जो इंसान के लिए ही खतरनाक हों, ऐसा आपने बहुत कम देखा होगा। महिला दिवस पर हम आपको लखनऊ की ऐसी ही महिला के बारे में बताएंगे जिसके लिए सांप पकड़ना भी बाएं हाथ का खेल है। सांप इनके आगे सिर झुका लेता है तो गली के कुत्ते भी इनसे मोहब्बत करते हैं। बेजुबान जानवरों की सेवा करना और उन्हें क्रूरता के चंगुल से छुड़ाकर आजाद करना ही इन्हें सबसे ज्यादा सुकून देता है। आगे पढ़िये इनकी पूरी कहानी।
2 of 11
shaba
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र की रहने वाली शबा को पशु-पक्षियों से इतना लगाव है कि वह इनके साथ क्रूरता बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। फिर चाहे वह गली का कुत्ता हो या जहरीले से जहरीला सांप। हिम्मत ऐसी कि जहरीले सांप को भी पकड़कर जंगल में छोड़ आती हैं।
3 of 11
shaba
- फोटो : amar ujala
शबा बताती हैं कि पशुओं के साथ अत्याचार देखकर ही उनके मन में इनके प्रति सेवा भाव जागृत हुआ। करीब 6-7 साल पहले मोहल्ले में एक आंटी के घर पले कुत्ते के साथ बहुत बुरा व्यवहार होता देख उनका मन बहुत दुखी हुआ। उसे न खाने को मिलता न ही उससे कोई पुचकारता। इस बात का उन्होंने विरोध किया और फिर यहां से नया कारवां शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
shaba
- फोटो : amar ujala
वह गली मोहल्ले के कुत्तों को बुलाकर उन्हें खाना देने लगीं। उनके चोट पर मरहम लगातीं। देखते ही देखते स्ट्रीट डॉग उनके परिवार का ही हिस्सा हो गए। मौजूदा समय में 24 स्ट्रीट डॉग का पोलन पोषण शबा कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
shaba
- फोटो : amar ujala
शबा के इस मुहिम का मोहल्ले वालों ने जबरदस्त विरोध किया लेकिन उनके परिवार का सपोर्ट हमेशा ही उन्हें मिला। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले भी शबा की मदद करने में जुट जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।