{"_id":"65c1e032a8aca904320dd78d","slug":"lucknow-triple-murder-many-bullets-were-fired-from-czechoslovakian-rifle-police-claims-are-false-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triple Murder: चेकोस्लोवाकिया की राइफल से दागी थीं दनादन गोलियां, पुलिस का दावा हवा-हवाई, 'गब्बर' को है ये शौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder: चेकोस्लोवाकिया की राइफल से दागी थीं दनादन गोलियां, पुलिस का दावा हवा-हवाई, 'गब्बर' को है ये शौक
Tue, 06 Feb 2024 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान उर्फ सिराज अहमद (70) और उसका बेटा फराज रविवार सुबह दुबग्गा तिराहे से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से डबल बैरल बंदूक, शस्त्र लाइसेंस व पासपोर्ट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। दोनों के चेहरे पर न शिकन दिखी और न ही अफसोस। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Lucknow Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
गौरलतब है कि मोहम्मदनगर में दो फरवरी की दोपहर लेखपाल जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था। तभी छह फुट जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुछ ही देर बाद लल्लन, उसके बेटे फराज, ड्राइवर अशरफी व साथी फुरकान ने फरीद अहमद के घर पर धावा बोलकर उसकी पत्नी फरहीन (लल्लन की सगी भतीजी), बेटे हंजला और मुनीर (लल्लन के चचेरे भाई) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मुख्य आरोपी और उसका बेटा
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की रात ही पुलिस ने आरोपी अशरफी को गिरफ्तार कर लिया था। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि लल्लन व फराज मुरादाबाद में डेरा डाले थे। दोनों के पास पासपोर्ट है। दोनों पोलैंड जा चुके हैं। लल्लन के दो अन्य बेटे भी वहां रहते हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा। वहीं, आरोपी फुरकान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
चेकोस्लोवाकिया की राइफल से दागी थीं गोलियां
वारदात के बाद पुलिस का कहना था कि .315 बोर की राइफल से तीनों लोगों को गोली मारी गईं। मगर ये बात गलत पाई गई। रविवार को जब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तब पुलिस ने इसको लेकर अहम खुलासा किया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि जिस राइफल से लल्लन खान और उसके बेटे फराज ने गोलियां दागी थीं वह बीआरएनओ माउजर कॉमर्शियल राइफल 8.60 एमएम बोर है। जो मेड इन चेकोस्लोवाकिया है। दरअसल लल्लन खान शिकार का शौक रखता था। उसके पास दो लाइसेंसी शस्त्र थे। जिनसे वह हिरन का शिकार करता था। पूछताछ में उसने इस बारे में पुलिस को बताया।

संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्योरा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस और प्रशासन अब आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहा है। इस केस में चार्जशीट लगाने के बाद पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। जिसके तहत अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।