{"_id":"5aabe5814f1c1bac758b5aea","slug":"mahendra-singh-dhoni-inaugurated-a-sports-academy-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह धोनी से लखनऊ की इस एकेडमी में क्रिकेट प्रेमी सीख सकेंगे क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्र सिंह धोनी से लखनऊ की इस एकेडमी में क्रिकेट प्रेमी सीख सकेंगे क्रिकेट
Fri, 16 Mar 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘काफी समय से किसी ऐसे प्रोजेक्ट से जुडऩा चाहता था कि जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को निखारने के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सके। लखनऊ से जुडऩे की यहीं वजह रही, क्योंकि यहां स्कूल के साथ बढिय़ा ग्राउंड और खिलाड़ी एवं ट्रेनर के रहने की उचित व्यवस्था है।’
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
यह कहना है पूर्व भारतीय कप्तान एवं मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी का, जो राजधानी में शनिवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में स्पोट्र्स गैलेक्सी बाई एमएस धोनी प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्कूल में क्रिकेट के साथ ही विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
राजधानी में आईपीएल मैच को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में माही ने कहा कि देखिए आईपीएल में आठ फ्रेंचाइजी टीमें है, जो आमतौर पर अपने घर पर खेलना पसंद करती हैं। लखनऊ को अभी तक किसी फ्रेंचाइजी टीम ने अपना होम ग्राउंड नहीं बनाया है, लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं। मेरे ख्याल से यहां आईपीएल के बजाए इंटरनेशनल क्रिकेट होना चाहिए, जो यूपी के क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
नेपाल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा मिलने के बाबत धोनी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि भारत का पड़ोसी देश अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकेगा। कुछ समय वहां की टीम से मिला था। सभी बहुत मेहनती क्रिकेटर है। उनकी सफलता को जानकर खुश हूं। नेपाल ही क्यों, अफगानिस्तान ने भी अपने प्रदर्शन से सभी दिग्गज टीमों को प्रभावित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।