सब्सक्राइब करें

देवी मां के पूजन में इन चीजों को करें शामिल तो हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
method of worshiping goddess durga in navratri
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू हो रहा है। सनातन धर्म में हिंदू नव वर्ष के आरंभ में ही जगतजननी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है। मां की पूजा से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं शक्ति का संचार भी होता है। इस बार पड़ रहे आठ दिन के नवरात्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नवरात्र में सच्ची भक्ति करने वालों की मनोकामनाएं माता रानी जरूरी पूरी करती हैं।
Trending Videos
method of worshiping goddess durga in navratri
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आचार्य प्रदीप तिवारी के अनुसार पूजा की कुछ सरल विधियां अपनाकर मां को प्रसन्न किया जा सकता है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति की कोई न कोई कामना होती है। इसी के आधार पर पूजा की भी अलग-अलग विधियां हैं। अपनी कामना के अनुसार मां की पूजा करें तो फल अवश्य प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
method of worshiping goddess durga in navratri
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के प्रथम दिन प्रातः काल में स्थापित करें। हालांकि, कलश स्थापना का सबसे उत्तम मूहुर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:32 तक है। इसके बाद माता की प्रतिमा की स्थापना करें। ध्यान रखें प्रतिमा का मुख उत्तर दिशा को ओर न हो।
method of worshiping goddess durga in navratri
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
आचार्य प्रदीप तिवारी बताते हैं कि विद्या के इच्छुक लोग स्नान कर श्वेत वस्त्र धारण करें। सफेद आसन बिछाकर उत्तर मुख बैठकर मां के सरस्वती रूप का ध्यान कर उनकी आराधना करें। इस मंत्र का भी जप करें -
ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा
विज्ञापन
method of worshiping goddess durga in navratri
navratri 2018 - फोटो : amar ujala
दाम्पत्य सुख के लिए लाल वस्त्र धारण कर कमल के फूल के द्वारा देवी कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए। मां को ऋंगार सामग्री अर्पित कर इस मंत्र का जप करें-
ऊँ क्लीं कत्यायनै नम:
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed