सब्सक्राइब करें

नियुक्ति पत्र न मिलने पर बीटीसी अभ्यर्थियों ने भाजपा मुख्यालय घेरा, पुलिस ने खदेड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
protest of BTC candidates in lucknow for demanding appointment
protest of btc candidates - फोटो : amar ujala

सहायक अध्यापक के पदों पर काउंसलिंग होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज बीटीसी अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नोकझोंक करने पर पुलिस से उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान हुई अफरा-तफरी में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। बाद में करीब 35 अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बस से कोतवाली ले जाया गया, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के लिए कूच कर गए।

Trending Videos
protest of BTC candidates in lucknow for demanding appointment
protest of btc candidates - फोटो : amar ujala

बीटीसी 12, 460 शिक्षक भर्ती संघ के बैनर तले प्रदर्शन करने दारुलशफा पहुंचे अभ्यर्थियों ने दोपहर के समय विधानभवन की ओर कूच कर दिया। कैपिटल चौराहे पर पहुंचकर वे अचानक भाजपा मुख्यालय के गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest of BTC candidates in lucknow for demanding appointment
protest of btc candidates - फोटो : amar ujala

इस दौरान अभ्यर्थियों ने तिरंगा लहराने के साथ ही राष्ट्रगान शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने उन्हें गेट से हटा दिया। इससे नाराज होकर अभ्यर्थी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। डीएम स्तर नीचे के किसी भी अधिकारी को ज्ञापन न देने पर अड़े अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे हुई अफरातफरी में कई अभ्यर्थियों को मामूली चोटें आईं।

protest of BTC candidates in lucknow for demanding appointment
protest of btc candidates - फोटो : amar ujala

यह है मामला
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पंकज यादव ने बताया कि बीटीसी टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए तत्कालीन सरकार ने 15 दिसंबर 2016 को बेसिक शिक्षा विभाग में 12,460 सहायक अध्यापक की भर्ती का शासनादेश जारी किया था। 18 से 20 मार्च 2017 को काउंसलिंग के बाद चयन सूची भी तैयार की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। 6 फरवरी 2018 में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार को चयन प्रक्रिया में बीटीसी-2013 बैच के लिए क्वालिटी पॉइंट तय कर चार सप्ताह में आगे बढ़ाने का निर्णय दिया था लेकिन, इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed