फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती का तगड़ा हमला, कहा- भाजपा में छंटे-छंटाए गुंडे-माफिया

Tue, 08 Nov 2016 02:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Nov 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mayawati takes on BJP.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, भाजपा में छंटे-छंटाए गुंडे, माफिया और बदमाश भरे पड़े हैं। भाजपा अध्यक्ष का इतिहास भी सबको पता है। मायावती सोमवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब दे रही थीं।

Mayawati takes on BJP.

बसपा अध्यक्ष से सवाल हुआ कि अमित शाह ने अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान कहा है कि विरोधी दलों में गुंडे भरे पड़े हैं, भाजपा में कोई गुंडा नहीं है। मायावती ने कहा कि  भाजपा में नामी-गिरामी गुंडे भरे पड़े हैं। भाजपा में गुंडों की शुरुआत गुजरात से ही होती है। इनके नाम पूरा देश जानता है।

Mayawati takes on BJP.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बसपा राज में किसानों के लिए कुछ न किए जाने के आरोप पर मायावती ने कहा कि भाजपा नेताओं को किसानों से जाकर पूछना चाहिए, वही सही जवाब दे देंगे। मोदी सरकार ने ही किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाने का प्रयास किया था। किसानों ने विरोध किया तो पैर वापस खींचने पड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के दावे को झूठा करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati takes on BJP.

बसपा को किसी के सहारे की जरूरत नहीं
मायावती ने फिर दुहराया कि  सपा यदि गठबंधन करती है तो साफ हो जाएगा कि उसने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने बसपा से किसी भी दल से गठबंधन से इन्कार करते हुए कहा कि बसपा अकेले अपने बलबूते स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Mayawati takes on BJP.

गरीबों को मारुति कार नहीं, कालेधन का पैसा चाहिए
मायावती ने अमित शाह के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि बुंदेलखंड में यदि अवैध खनन बंद हो जाए तो हर घर में मारुति कार आ जाएगी। बुंदेलखंड व पूर्वांचल के गरीब लोगों को मारुति कार नहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पानी-बिजली व स्वास्थ्य सेवाएं चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed