सब्सक्राइब करें

Bakrid 2022: सड़कों पर नहीं मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Jul 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
People wish and celebrate Eid ul adha, see the pics.
- फोटो : amar ujala

ईद उल अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाया जा रहा है। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और इसके बाद कुर्बानी दी।



ईदगाहों व मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक के बाद एक कई राउंड में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

बता दें नमाज और कुर्बानी के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण त्योहारों पर बंदिश रही है पर इस बार हर तरफ चहल-पहल और हर्षोल्लास नजर आ रहा है।

Trending Videos
People wish and celebrate Eid ul adha, see the pics.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़े इमामबाड़े पर बकरीद की नमाज अदा की गई। शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People wish and celebrate Eid ul adha, see the pics.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में बकरीद की नमाज के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने अधिकारियों के साथ जनपद में मस्जिदों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था  का जायजा लिया।

बकरीद की नमाज के अवसर पर धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की गयी।

People wish and celebrate Eid ul adha, see the pics.
- फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में एडीएम अशोक कनौजिया और एएसपी संजय राय नमाज से पहले पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
People wish and celebrate Eid ul adha, see the pics.
- फोटो : amar ujala

रायबरेली में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह पर नमाज पढ़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed