{"_id":"5f8d75bd1105907fec4ec9c4","slug":"pictures-of-lucknow-temple-in-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजने सुबह से शाम तक उमड़ते रहे भक्त, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजने सुबह से शाम तक उमड़ते रहे भक्त, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर में मां के दर्शन को पहुंचे भक्त, चौक संतोषी माता का दरबार फूलों से सजाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवरात्र के दूसरे दिन लखनऊ के देवी मंदिरों में माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजने श्रद्धालु सुबह से शाम तक उमड़ते रहे। पुराने लखनऊ के मंदिरों में भोर में कपाट खुले तो कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी और मां की पूजा-अर्चना की।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पं. मनोज मिश्रा की देखरेख में माता का फूलों से दरबार सजाया गया और काजू, बादाम, मखाने से शृंगार किया गया। कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों ने दूर से ही पूजन किए। निर्धारित पात्रों में पुष्प फल अर्पित किए।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी बाघम्बारी मंदिर में पीले रंग से भवन सजा तो माता का हरे रंग के वस्त्रों से शृंगार हुआ। पं. शिव प्रसाद शुक्ला ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया, शाम को मुख्य द्वार के बाहर से महिला सेवादारों ने भुला नहीं देना मइया, भवन सतरंगिया मेरी मैया का, विराजे शेरोंवाली मां... समेत तमाम भजनों से आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी कालीजी मंदिर, छोटी कालीजी मंदिर, संकटा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, संदोहन देवी मंदिर में भी शाम को सुबह से ज्यादा रौनक रही।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ में पिंडी पूजन के लिए भक्त जुटे। मां का श्वेताम्बरी शृंगार हुआ। सफेद मिष्ठान का भोग लगा। आशीष सेवा यज्ञ न्यास के अध्यक्ष रघुराज दीक्षित ने बताया कि तृप्ति तिवारी के संचालन में भजन संध्या में श्रद्धालु झूम उठे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।