{"_id":"6a05408ad8e99d6a3105fef5","slug":"prateek-yadav-death-his-health-deteriorating-sincenight-found-unconscious-in-kitchen-story-of-last-few-hours-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Death: रात से ही बिगड़ रही थी तबीयत, किचन में मिले थे अचेत, प्रतीक के आखिरी कुछ घंटों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prateek Yadav Death: रात से ही बिगड़ रही थी तबीयत, किचन में मिले थे अचेत, प्रतीक के आखिरी कुछ घंटों की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 14 May 2026 10:10 AM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मंगलवार रात से ही तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। प्रतीक यादव घर में किचन में सुबह चार बजे अचेत पड़े मिले थे।
विज्ञापन
1 of 15
Prateek Yadav Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र, प्रतीक यादव के निधन से पहले के अंतिम घंटों को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। प्रतीक यादव की तबीयत मंगलवार देर रात से ही बिगड़ रही थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के समय विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर घरेलू स्टाफ था। उनकी पत्नी अपर्णा यादव असम में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गई हुई थीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार देर रात अपर्णा यादव को अपने पति की तबीयत खराब होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद, वह लगातार फोन के माध्यम से उनकी स्थिति की जानकारी ले रही थीं।
Trending Videos
2 of 15
प्रतीक यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव ने रात में अपने नौकर से पानी मांगा था, जिसे उन्हें दिया गया था। इसके बाद घर में किचन में सुबह चार बजे अचेत पड़े थे। प्रतीक को बेहोश देख नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया था। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई थी। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
अस्पताल से निकलता प्रतीक का शव।
- फोटो : अमर उजाला।
फिर प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रतीक यादव के घर जब सिविल अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद प्रतीक को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।
4 of 15
प्रतीक यादव की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रतीक का शरीर नीला पड़ गया था। ऐसे में मौत का कारण पता करने के लिए डॉक्टरों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी। केजीएमयू में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने और फेफड़ों में खून का थक्का जमने को मौत का कारण बताया गया।
विज्ञापन
5 of 15
प्रतीक यादव का घर
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों के पैनल ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया। विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां से जांच रिपोर्ट आएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रतीक ने कोई संदिग्ध पदार्थ तो नहीं खाया था। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक अपने कमरे से बाहर निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि वह दवा खाने के लिए पानी लेने किचन की तरफ गए थे। इसी दौरान अचेत हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।