{"_id":"6a05303cde0755c41506304b","slug":"prateek-yadav-death-mulayam-singh-younger-son-prateek-remained-in-limelight-despite-staying-away-from-politics-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Death: राजनीति से दूर, फिर भी चर्चाओं में रहे प्रतीक; 19 जनवरी को अपर्णा से किया था तलाक का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prateek Yadav Death: राजनीति से दूर, फिर भी चर्चाओं में रहे प्रतीक; 19 जनवरी को अपर्णा से किया था तलाक का एलान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 14 May 2026 08:33 AM IST
सार
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत फेफड़े में खून जमने से हुई थी। वो बुधवार तड़के विक्रमादित्य मार्ग स्थित घर पर किचन में बेसुध मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकना भी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 15
Prateek Yadav Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद प्रतीक के नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। केजीएमयू में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने और फेफड़ों में खून का थक्का जमने को मौत का कारण बताया गया। हालांकि विस्तृत जांच के लिए विसरा और दिल सुरक्षित रखा गया है।
Trending Videos
2 of 15
प्रतीक यादव की आक्समिक मौत
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के छह निशान मिले। ये करीब सात से दस दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इनमें से कोई भी चोट गंभीर नहीं थी। पुलिस के अनुसार परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
लखनऊ पहुंची अपर्णा यादव
- फोटो : एएनआई
घर पर नहीं थीं अपर्णा, मुंबई से पहुंचीं लखनऊ
अपर्णा यादव तबीयत बिगड़ने के समय मुंबई में थीं। पति की मौत की खबर सुनकर वह दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचीं। उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस से प्रतीक का शव लेकर आवास पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपर्णा के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। अपर्णा के घर के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा और सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
4 of 15
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश
छोटे भाई की मौत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतीक बेहद अच्छे स्वभाव के थे और अपने व्यवसाय व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते थे।
विज्ञापन
5 of 15
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि प्रतीक से आखिरी मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी। तब भी मैंने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही थी। वह बिजनेस में कुछ बड़ा करना चाहता था। वह हमारे बीच नहीं है। यह बहुत दुखद है। अखिलेश ने कहा कि इस मामले में जो कानून कहता है, जो परिवार कहता है, हम लोग उसी आधार पर आगे बढ़ेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।