सब्सक्राइब करें

Prateek Yadav Death: दोस्त बोला नीला पड़ गया था प्रतीक का शव बाद में पलटा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 13 May 2026 12:24 PM IST
सार

लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि मैंने डॉक्टरों से बात की और पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों किया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि जब मौत संदिग्ध होती है तो ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मामले में बताया जा रहा है कि प्रतीक का शव नीला पड़ गया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
Prateek Yadav's death: SP leader demands investigation after first claiming Prateek's body had turned blue
प्रतीक यादव। - फोटो : amar ujala

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं लेकिन कोई भी खुलकर बोलने से बच रहा है। प्रतीक के साथ ही जिम करने वाले एक युवक अंकित ने पहले कहा कि प्रतीक यादव की बॉडी नीली पड़ गई थी फिर वो अपने बयान से मुकर गया और कहा कि मैंने कुछ भी नहीं कहा है।





वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सुबह ही केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतीक अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करना चाहता था। वो अब हमारे बीच नहीं है। ये दुखद है।

Trending Videos
Prateek Yadav's death: SP leader demands investigation after first claiming Prateek's body had turned blue
सपा विधायक रविदास मल्होत्रा। - फोटो : amar ujala

वहीं, सपा नेता व लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि मैंने डॉक्टरों से बात की और पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों किया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि जब मौत संदिग्ध होती है तो ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मामले में बताया जा रहा है कि प्रतीक का शव नीला पड़ गया था। हालांकि, अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prateek Yadav's death: SP leader demands investigation after first claiming Prateek's body had turned blue
- फोटो : Instagram
रविदास मल्होत्रा ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। किसी स्वतंत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर मामले की जांच की जानी चाहिए। ये दुखद है।

मल्होत्रा ने कहा कि प्रतीक जिम करते थे काफी फिट थे और इस तरह से उनकी मौत हैरान करने वाली है।
Prateek Yadav's death: SP leader demands investigation after first claiming Prateek's body had turned blue
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वहीं, सपा व मेडिकल टीम से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के आने के बाद उन्हें बॉडी सुपुर्द की जाएगी। उनके डेढ़ बजे की फ्लाइट है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था

Prateek Yadav's death: SP leader demands investigation after first claiming Prateek's body had turned blue
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि प्रतीक से मेरी दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था। वह अपने स्वास्थ्य लेकर सजग था। जीवन में वह आगे बढ़ना चाहता था। उसके इस तरह से चले जाने का दुख है। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। मौत की वजहों पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। परिवार इस मामले में जो फैसला लेगा उसका सम्मान होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed