{"_id":"613dba58d424144005470e2e","slug":"priyanka-gandhi-offers-prayer-in-hanuman-temple-in-raebareli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका का रायबरेली दौरा: मंदिर के पुजारी बोले- लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते आपकी मां ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बड़ा काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका का रायबरेली दौरा: मंदिर के पुजारी बोले- लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते आपकी मां ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बड़ा काम किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के दौरे पर हैं। जहां दौरे के पहले दो दिन उन्होंने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
इस दौरान उन्होंने पश्चिमी, मध्य यूपी व रुहेलखंड के ब्लॉक और न्याय पंचायतवार समीक्षा की। आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस तरह से दो दिनों में आठों जोन के जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्षों से एक-एक करके रिपोर्ट ली। प्रदेश के 831 ब्लॉकों, 2614 वार्डों और 8134 न्याय पंचायतों के कामकाज के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी मजबूत संगठन जरूरी है। यूपी विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करके संगठन को मजबूत करें। आम लोगों के दुख-दर्द के साझीदार बनें।
इसके बाद रविवार को वह अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गईं। रास्ते में उन्होंने लखनऊ रायबरेली सीमा पर स्थित चुरवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया। हनुमान मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने पूजा करवाई। प्रियंका ने उन्हें दक्षिणा भी दी।
Trending Videos
2 of 7
- फोटो : amar ujala
मंदिर के पुजारी ने प्रियंका गांधी से कहा कि यूपी को आपकी जरूरत है। आप अपना निवास स्थान यहां बना लीजिए। मैं हनुमान जी से कामना करता हूं कि यूपी में आपकी सरकार आए। आपकी ही पार्टी का मुख्यमंत्री भी बनें और प्रधानमंत्री भी बनें। जितना अच्छा काम आपके परिवार ने किया उतना किसी ने नहीं किया। हम देखते हैं कि लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते हैं लेकिन आपकी माता जी ने प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा दिया जो कि बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
मंदिर में पूजन के दौरान प्रियंका गांधी।
4 of 7
- फोटो : amar ujala
बता दें कि जो भी बड़ा नेता रायबरेली आता है वह चुरवा स्थित मंदिर में प्रार्थना जरूर करता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।