फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से पहले ही कर दिया पुल का उद्घाटन

Thu, 19 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
samajwadi worker inaugurated pipra ghat over bridge in lucknow
पुल का उद्घाटन करते समाजवादी कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह लखनऊ कैंट को गोमती नगर विस्तार से जोड़ने वाले नवनिर्मित पिपरा घाट पुल का उद्घाटन कर दिया। इसका शिलानयास समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।

samajwadi worker inaugurated pipra ghat over bridge in lucknow
पिपरा घाट पुल

अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर समाजवादी पार्टी की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते आ रहे हैं। इसे लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग दिन पर दिन तेज होती जा रही है। हाल ही में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का दोबारा शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कराये जाने पर अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

samajwadi worker inaugurated pipra ghat over bridge in lucknow
पिपराघाट पुल

अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'कैंची वाली सरकार' कहकर संबोधित किया था। साथ ही कहा था कि यह सरकार या तो सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या बस हमारे कामों के उद्घाटन के फीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi worker inaugurated pipra ghat over bridge in lucknow
पिपराघाट पुल

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह किए इस उद्घाटन को इसी कड़ी का अगला पड़ाव माना जा रहा है। वहीं बीजेपी का कहना है कि समाजवादी सरकार ने सिर्फ योजनाओं का जल्दबाजी में शिलान्यास किया। उन्हें पूरा करने का काम योगी सरकार में किया जा रहा है। यहीं नहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टेंडर में जल्दबाजी करके भष्टाचार करने का आरोप भी सपा सरकार पर लगाया है।

विज्ञापन
samajwadi worker inaugurated pipra ghat over bridge in lucknow
पिपराघाट पुल

पुल का श्रेय किसी भी सरकार के खाते में जाए लेकिन इसका फायदा जनता को मिलने वाला है। इस पुल के बन जाने से गोमती नगर विस्तार से लखनऊ कैंट के बीच का रास्ता बेहद आसान हो गया है। अब गोमती नगर जनेश्वर मिश्रा पार्क सीधे विक्रमादित्य मार्ग से जुड़ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed