दीपावली मनाने के बाद ट्रेन से जॉब पर लौटने वालों की राह मुश्किल होगी। दिल्ली, मुबई सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। हालांकि, यात्रियों की उम्मीदें सुविधा व स्पेशल ट्रेनों पर टिकी हुई हैं। उधर, हवाई सफर भी महंगा होना शुरू हो गया है। 27 अक्तूबर को दीपावली है। दिल्ली व मुंबई में जॉब करने वाले बड़ी संख्या में त्यौहार मनाने लखनऊ अपने घर आएंगे। त्यौहार मनाने के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने में उन्हें समस्या होगी। क्योंकि ट्रेनों में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा व गोरखपुरी एलटीटी सहित मुंबई जाने वाली अमूमन सभी ट्रेनों में वेटिंग की कतारें लगने लगी हैं। जबकि दिल्ली के लिए लखनऊ मेल, फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ सहित अन्य ट्रेनों में कन्फर्म सीटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं।
सीटों के लिए मारामारी, इन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें मिलना मुश्किल, हवाई सफर भी महंगा, देखें- डिटेल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन