फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, बिजी शेड्यूल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसे मनाई महाशिवरात्रि

Wed, 14 Feb 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
see how yogi adityanath celebrated mahashivratri.

महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने पूजापाठ कर शिव बारात निकाली। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान करने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में 25 लीटर महाद्रव्य से भगवान भोले का महाभिषेक शुरू किया।



मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी समेत 11 वेदपाठी ब्राह्मण अनुष्ठान में शामिल रहे। इससे पहले सीएम योगी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रचार से मंगलवार शाम पांच बजे सीधे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में स्नान-ध्यान के बाद मठ में स्थित शक्ति मंदिर में महामंत्रों से रूद्रमहाभिषेक किया।

see how yogi adityanath celebrated mahashivratri.

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर बीते वर्षों में सार्वजनिक रूप से गोरखनाथ मंदिर में स्थित भगवान शिव की प्रतिमा पर महाभिषेक का कार्यक्रम करते रहे हैं। इस बार यह अनुष्ठान दर्शनार्थियों की भीड़ और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर मठ के भीतर हुआ। अनुष्ठान मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, रंगनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण ने संपन्न कराया।

see how yogi adityanath celebrated mahashivratri.

वहीं, प्रदेश में अन्य सभी जगहों पर भी भक्तों ने घरों व मंदिरों में भगवान शिव का पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
see how yogi adityanath celebrated mahashivratri.

मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
see how yogi adityanath celebrated mahashivratri.
लखनऊ के मंदिरों में बेहद आकर्षक तरह से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed