करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक रही। एक ओर जहां लखनऊ के गोमतीनगर में सबसे महंगा कुंदन सेट 60 लाख रुपये में बिका। वहीं सबसे महंगा करवा 3,46,000 रुपये में खरीदा गया। ऐसे ही चौक में 12.70 लाख का हीरे व माणिक का बना हुआ सेट बिका।
लखनऊः 60 लाख का बिका कुंदन सेट, सबसे महंगे करवे की ये रही कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गुरुवार को करवाचौथ है, जिसे लेकर राजधानी में खासी रौनक देखने को मिली। अमीनाबाद, चौक, गोमतीनगर, आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज सहित शहर की सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी का माहौल रहा। बड़ी मात्रा में ज्वैलरी की बिक्री करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों मे हुई। इसी क्रम में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सबसे महंगा कुंदन सेट गोमतीनगर में बिका।
गोमतीनगर के एक शोरूम में 60 लाख रुपये का कुंदन का सेट एक महिला ग्राहक ने खरीदा। बता दें कि इस कुंदन के सेट को बीकानेर के कारीगरों ने बारीकी से तैयार किया है। इसकी डिजाइन, नक्काशी देखने लायक है।
वहीं दूसरी ओर चौक के काराबोरी आदिश जैन ने बताया कि चौक में हीरे व माणिक का बना हुआ सेट बिका। यह सेट 12,70,000 रुपये में बिक्री हुआ। कारोबारी ने आगे बताया कि चौक में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर अच्छा कारोबार हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि आलमबाग में 10 लाख रुपये का सेट बिका। यह सेट भी अपने आप में खास रहा।
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ज्वैलरी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। एक ओर जहां महिलाएं सोने व चांदी के करवे खरीद रही थीं। वहीं पुरुषों ने अपनी पत्नियों के लिए खरीदारी की। इस मौके पर शहर में सबसे महंगा करवा 346000 रुपये में बेचा गया।