{"_id":"69097d267973d1d2b609640f","slug":"six-killed-in-barabanki-accident-neighbors-shocked-said-we-can-t-believe-it-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी हादसे में आठ की मौत: हंसी-खुशी निकला परिवार... शाम को मौत की खबर मिली, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी हादसे में आठ की मौत: हंसी-खुशी निकला परिवार... शाम को मौत की खबर मिली, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:05 PM IST
सार
बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार बिठूर गंगा-दर्शन के लिए निकला था। शाम को उनकी मौत की खबर पहुंची।
विज्ञापन
1 of 12
हादसे में मृतक माधुरी रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, श्रीकांत शुक्ला, महेंद्र मिश्र उर्फ बालाजी व नितिन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर छह की जबकि दो की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हुई। सोमवार की सुबह मौलवीगंज निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप रस्तोगी अपने परिवार के साथ बिठूर गंगा स्नान को निकले थे। पड़ोसी बताते हैं, वे बेहद प्रसन्न थे और कहते हुए निकले थे गंगा मैया के दर्शन करके शाम तक लौट आएंगे। लेकिन शाम ढलते-ढलते उनके लौटने की खबर नहीं, बल्कि उनके और परिवार के लोगों की मौत की सूचना पहुंची।
हादसे की खबर जैसे ही फतेहपुर कस्बे में पहुंची, कई लोग रस्तोगी परिवार के घर की ओर दौड़े। मगर वहां पहुंचकर देखा तो घर पर ताला लटक रहा था। कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि सुबह हंसी-खुशी निकला परिवार कैसे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। फतेहपुर और मौलवीगंज में देर रात तक मातम पसरा रहा। दुकानों के शटर बंद घर के बाहर देर रात तक रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ रही। महिलाएं रो-रोकर बेसुध थीं।
2 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इतनी तेज रफ्तार से आ रहा था कि ब्रेक लगाने के बाद भी वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद रस्तोगी परिवार के घर पर लोगों का तांता लग गया।
3 of 12
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला: आमने-सामने हुई टक्कर
देवा-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास संकरे मांर्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सराफा कारोबारी, पत्नी और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क पर रात 10 बजे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय देर रात तक मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कस्बे के भाजपा नेता गिरधर गोपाल की नई कार (बिना नंबर) बुक कर कस्बे के ही मौलवीगंज निवासी सराफा कारोबारी प्रदीप रस्तोगी (55) सोमवार सुबह परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कानपुर के बिठूर गए थे। रात में लौटते समय जैसे ही उनकी कार कल्याणी नदी पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : amar ujala
हादसे में प्रदीप रस्तोगी, पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन रस्तोगी (30), कृष्ण रस्तोगी (15), खड़ेहरा निवासी चालक श्रीकांत (40) व मोहम्मदपुर खाला निवासी बालाजी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मोहम्मदपुर खाला निवासी इंद्र कुमार (60) व विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।