फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीईटी 2011 पास बीएड अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़ कर किया प्रदर्शन, की नियुक्ति की मांग, तस्वीरें

Tue, 27 Feb 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Feb 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
tet qualified applicants protest in lucknow.

यूपी की भाजपा सरकार की वादा खिलाफी से नाराज टीईटी 2011 पास बीएड अभ्यर्थियों ने सोमवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष कफन ओढ़ कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार उनकी नियुक्ति नही कर रही है।

tet qualified applicants protest in lucknow.

जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सोमवार को काफी तादात में अभ्यर्थी एकत्र हुए। अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़ कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से प्राथमिक विद्यालयों मे नियुक्ति देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे बीएड टीईटी 2011 उत्तीर्ण अचयनित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि प्रदेश के करीब 70 हजार बीएड अभ्यर्थी टीईटी 2011 की परीक्षा पास कर चुके हैं।

tet qualified applicants protest in lucknow.

पूर्ववर्ती सरकार की उपेक्षा की वजह से बीते सात सालों से नियुक्ति के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने सरकार बनने पर नियुक्ति का भरोसा दिया लेकिन उसे पूरा नही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tet qualified applicants protest in lucknow.

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को अपने आदेश में कहा था कि सभी अंतरिम आदेशों का पालन किया जाए और प्रदेश सरकार को छूट दी जाती है कि 7 दिसंबर 2012 को 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का निकाला गया विज्ञापन वैध है।

विज्ञापन
tet qualified applicants protest in lucknow.

संदीप कुमार ने बताया कि बीती 29 जनवरी को बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल और विभाग के निदेशक डा. सर्वेन्द्र विक्रम सिह से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कार्यवाही शुरू नही हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed