सब्सक्राइब करें

अयोध्या: बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Sep 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Three died in a car accident in rudauli in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या के रुदौली कोतवाली के भेलसर के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार को बचाने में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पति, पत्नी व एक पुत्र की मौत हो गई है जबकि एक की हालत नाजुक है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार कार में सवार होकर बिहार से दिल्ली जा रहा था।



रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे के दलसराय चौराहे पर सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बिहार से दिल्ली जा रही कार बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकरा गई जिसमें पति-पत्नी व भाई की जिला अस्पताल ले जाते मौत हो गई।

सूचना पाकर डायल 112, एनएचएआई एम्बुलेंस व हल्का एसआई हरिकेश यादव व सिपाही प्रवीण दीक्षित मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पुत्र को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Trending Videos
Three died in a car accident in rudauli in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दलसराय चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारुति कार बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक को बचाने के चलते वैगनआर कार संख्या डीएल 1आरटीवी 1084 डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three died in a car accident in rudauli in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

कार में सवार रामलखन पुत्र महावीर निवासी मधुबनी बिहार, राम दुलारी पुत्री रामप्रीत मेहता व रामप्रीत पुत्र छेदी निवासी गण उत्तम नगर दिल्ली की दर्दनाक मौत हो गई।

Three died in a car accident in rudauli in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

हादसे के बाद का एक दृश्य।

विज्ञापन
Three died in a car accident in rudauli in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed