{"_id":"5f1bb2ce4dde65077723bec4","slug":"vikas-dubey-wife-richa-dubey-reveals-big-secret-told-why-hidden-from-police-for-five-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी रिचा ने खोला बड़ा राज, बताया पांच दिन तक पुलिस से क्यों छिपी, बड़ा बेटा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी रिचा ने खोला बड़ा राज, बताया पांच दिन तक पुलिस से क्यों छिपी, बड़ा बेटा...
Sat, 25 Jul 2020 09:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और आठ पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा ने मुख्यमंत्री सहित पीड़ित परिवारों से माफी मांगी है। रिचा ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि विकास ने जो कृत्य किया, वह दंडनीय है।
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
इसकी कोई माफी नहीं हो सकती, लेकिन इस कांड से बच्चे और पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है। वह बार-बार दावा कर रही थी कि गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था इसी कारण उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे की बीमारी की वजह से नहीं आई पुलिस के सामने
रिचा के मुताबिक वह वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस के सामने आना चाहती थी, लेकिन बड़ा बेटा बीमार था। डर था कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो बड़े बेटे की देखरेख कौन करेगा। पांच दिन बाद वह घर लौट रही थी तभी कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। बड़ा बेटा भी साथ था, लेकिन जूते का फीता खुलने से वह बांधने के लिए रुक गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे छोटे बेटे के साथ पकड़ लिया।

बच्चों को काबिल बनाने के लिए रहती थी अलग
रिचा के मुताबिक उसके बच्चे पढ़ने में होशियार थे। उन पर पिता का साया न पड़े। इसलिए अलग रहती थी। बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा भी 10वीं में 91 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुआ है। विकास से शादी के दो साल बाद अलग होकर वह शास्त्री नगर स्थित मायके में रहने लगी थी। सात साल बाद वह लखनऊ आ गई।
रिचा के मुताबिक उसके बच्चे पढ़ने में होशियार थे। उन पर पिता का साया न पड़े। इसलिए अलग रहती थी। बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है, जबकि छोटा बेटा भी 10वीं में 91 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुआ है। विकास से शादी के दो साल बाद अलग होकर वह शास्त्री नगर स्थित मायके में रहने लगी थी। सात साल बाद वह लखनऊ आ गई।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
यहां विकास का आना-जाना था। कभी एक दिन तो कभी दो दिन रुक कर गांव चला जाता था। रिचा ने बताया कि वह बच्चों के साथ सिर्फ विशेष आयोजन पर ही गांव जाती थी। विकास की करोड़ों रुपये की संपत्ति का दावा गलत है, हकीकत ईडी जांच में सामने आ जाएगी। उसने कहा कि उसे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।