{"_id":"5f1ba7ab1143b9318348f2e6","slug":"vikas-dubey-wife-richa-dubey-apologized-to-chief-minister-yogi-adityanath-new-revelations-about-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी ने मुख्यमंत्री से मांगी माफी, पति को लेकर किया नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी ने मुख्यमंत्री से मांगी माफी, पति को लेकर किया नया खुलासा
Sat, 25 Jul 2020 09:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और आठ पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा ने मुख्यमंत्री सहित पीड़ित परिवारों से माफी मांगी है। रिचा ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि विकास ने जो कृत्य किया, वह दंडनीय है।
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
इसकी कोई माफी नहीं हो सकती, लेकिन इस कांड से बच्चे और पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है। वह बार-बार दावा कर रही थी कि गंभीर बीमारी के कारण विकास को गुस्सा आ जाता था इसी कारण उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
रिचा ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब दो बजे विकास ने फोन कर सूचना दी कि गांव में उसका विवाद हो गया और वह बच्चों को लेकर कहीं छिपने के लिए निकल जाए। इस पर उसकी विकास से काफी कहासुनी हुई। रिचा ने बताया कि गुस्से में उसने अपना मोबाइल भी पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह पैदल ही दोनों बच्चों को लेकर निकल गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कहां जाए। कॉलोनी में देवर का मकान था, लेकिन वह भी घर छोड़ चुके थे। ऐसे में वह फिनिक्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स की छत पर पहुंची, जहां खुले आसमान के नीचे रात में सोती और दिन में बच्चों के साथ इधर-उधर समय काट रही थी।
विज्ञापन
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे की बीमारी की वजह से नहीं आई पुलिस के सामने
रिचा के मुताबिक वह वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस के सामने आना चाहती थी, लेकिन बड़ा बेटा बीमार था। डर था कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो बड़े बेटे की देखरेख कौन करेगा। पांच दिन बाद वह घर लौट रही थी तभी कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। बड़ा बेटा भी साथ था, लेकिन जूते का फीता खुलने से वह बांधने के लिए रुक गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे छोटे बेटे के साथ पकड़ लिया।
रिचा के मुताबिक वह वारदात के दूसरे दिन ही पुलिस के सामने आना चाहती थी, लेकिन बड़ा बेटा बीमार था। डर था कि अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो बड़े बेटे की देखरेख कौन करेगा। पांच दिन बाद वह घर लौट रही थी तभी कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। बड़ा बेटा भी साथ था, लेकिन जूते का फीता खुलने से वह बांधने के लिए रुक गया। इसी दौरान पुलिस ने उसे छोटे बेटे के साथ पकड़ लिया।