पत्नी ने उतारा इश्क का भूत, पति को घेरकर ‘नंगा’ करके पीटा
कानपुर के नौबस्ता में दूसरी शादी का आरोप लगाकर महिलाओं के साथ पहुंची पत्नी ने पति का मुंह काला किया फिर उसे झाड़ू से जमकर पीटा।
पत्नी ने उतारा इश्क का भूत, पति को घेरकर ‘नंगा’ करके पीटा
पत्नी के साथ आई महिलाओं ने भी अधेड़ पर खूब हाथ साफ किए और उस पर चप्पल, घूसों की बरसात कर दी। अधेड़ के शरीर पर उस वक्त सिर्फ लुंगी थी महिलाओं ने उसे भी घसीट दिया।
पत्नी ने उतारा इश्क का भूत, पति को घेरकर ‘नंगा’ करके पीटा
मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं से अधेड़ को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पत्नी ने उतारा इश्क का भूत, पति को घेरकर ‘नंगा’ करके पीटा
काफी समझाने पर जब महिलाएं नहीं मानीं तो दरोगा को रिवॉल्वर निकालनी पड़ी, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। पुलिस अधेड़ को थाने लेकर आई।
पत्नी ने उतारा इश्क का भूत, पति को घेरकर ‘नंगा’ करके पीटा
थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि कप्तान सिंह की तहरीर पर पत्नी राजदुलारी, गीता सिंह व अन्य छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।