सब्सक्राइब करें

UP: फ्रीजर में लाश और तीन दिन से बंद बिरयानी की दुकान, यहां मिलीं चप्पलें; हत्या के बाद छिपा दिया शव!

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Mar 2026 07:56 AM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से युवक की लाश मिली है। पुलिस को घटनास्थल पर मिले कुछ साक्ष्यों ने हत्या की ओर इशारा किया है। विजय पाल की एक चप्पल सड़क के किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर मिली।

विज्ञापन
young man Dead body found in freezer in lucknow at Biryani shop
फ्रीजर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी की लखनऊ से एक और सनसनीखेज मामले मामला सामने आया है। यहां बख्शी का तालाब के किशनपुर गांव निवासी विजय पाल (38) का शव रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में मिला। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। पुलिस को घटनास्थल पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

 
Trending Videos
young man Dead body found in freezer in lucknow at Biryani shop
इसी फ्रीजर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय के पिता डलई ने बताया कि बेटा खेती-किसानी के साथ टेलीकॉम कंपनी में केबल बिछाने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर से बिना किसी को कुछ बताए ही निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
young man Dead body found in freezer in lucknow at Biryani shop
इसी फ्रीजर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल पर कॉल की गई पर संपर्क नहीं हो सका। रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज के सामने बनी वेज बिरयानी की दुकान के मालिक माल के निकरोजपुर गांव निवासी सनी बर्तन लेने पहुंचे तो फ्रीजर में विजय का शव पड़ा देखा।
 
young man Dead body found in freezer in lucknow at Biryani shop
बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से युवक की लाश मिली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल व आधार कार्ड से हुई पहचान
शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी, एडीसीपी ऋषभ रूणवाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। शव के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड की मदद से शव की पहचान की गई और खबर परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
young man Dead body found in freezer in lucknow at Biryani shop
घटनास्थल पर माैजूद विजय पाल के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने बताया कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। विजय के परिवार में पिता के अलावा भाई पवन हैं। आपसी विवाद के चलते विजय की पत्नी तारा छल वर्षीय बेटी के साथ काफी समय से मायके में रह रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed