सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Lok Sabha: पूर्व विधायक पारूल साहू भाजपा में, यादव बोले- कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब और नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

कांग्रेस को बुंदेलखंड में एक और बड़ा झटका लगा है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू ने भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ कई अन्य नेता भी भाजपा में आए हैं। 

विज्ञापन
A Big Blow For Congress As Several Leaders Including Parul Sahu Joined BJP Before LS Polls
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक समेत अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि में देवी शक्ति की कृपा से लगातार भाजपा की शक्ति बढ़ रही है। नवरात्रि में एक महिला नेता का भाजपा में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 



भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य नेता मौजूद थे। पारूल साहू के साथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। इनके अलावा जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा यादव बिट्टू, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान सहित सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश सह-संयोजक संजय वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा शासकीय महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान समेत छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, बेगमगंज के कांग्रेसियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को देखकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए है।

 

Trending Videos
A Big Blow For Congress As Several Leaders Including Parul Sahu Joined BJP Before LS Polls
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक समेत अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। - फोटो : अमर उजाला

छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नहीं समस्या है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नहीं समस्या बन गई है। यहां केवल एक ही परिवार चुनाव लड़ता रहा, लेकिन इस बार छिंदवाड़ा की जनता ने तय कर लिया है कि बाहरी को बाहर करेंगे और स्थानीय को चुनाव जिताएंगे। कांग्रेस ने राम मंदिर का हमेशा विरोध किया। भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया, अब जीत के लिए दुआ मांग रहे हैं। कहते हैं कि राम मंदिर में हमने भी चंदा दिया। चंदे का धंधा कांग्रेस का रहा है। कांग्रेस का पतन कोई नहीं कर रहा, बल्कि कांग्रेस खुद अपने पतन के लिए जिम्मेदार है।

राजगढ़ में 400 लोगों को इकट्ठा कर रहे दिग्विजय सिंह
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भोपाल से दिग्विजय सिंह मैदान छोड़कर राजगढ़ चले गए। वहां भी वह चुनाव जीतने के लिए 400 लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन वहां भी वह हार जाएंगे। प्रदेश की खस्ता हालत बनाने में मिस्टर बंटाधार दिग्वजिय सिंह का हाथ रहा है। शिवराज सिंह ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बनाया। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि पुरानी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा और प्रदेश के विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

हमारी पार्टी में बुद्धिजीवी लोग आ रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी पार्टी में राजनीतिक सुचिता अहम है। पार्टी में बुद्धिजीवी और अच्छे लोग आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश का विकास करना चाहते हैं। जिन्होंने आज पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है उन सभी के अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के सपने को पूरा किया जाएगा। हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करेंगे, ताकि सन 2047 तक भारत विश्व गुरू बन सके।

यादव बोले- कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मंदिर का विरोध और दुआ, दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। कांग्रेस के साथी भाजपा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने सभी के मान सम्मान रखने का आश्वासन दिया है। आज पूर्व विधायक पारूल साहू, शेर सिंह यादव, अमित सक्सेना जैसे कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। ऐसे खाटी नेता जिन्होंने देश सेवा के लिए कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन मन में हताशा, निराशा है। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि 'अब तो अति हो गई... भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं.. दूसरी तरफ दुआ करते हैं। दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, एक लाइन कुछ भी पकड़ लो... जिस ढंग से कल नोट पकड़ाए हैं, डरा-धमका रहे हैं। वो खुद भी डर के मारे 400-400 उम्मीदवार की बात कर रहे हैं। इसका मतलब केवल बहाना बनाकर, हार से बचने का रास्ता तलाश रहे हैं। उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। इस बार निश्चित रूप से यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Big Blow For Congress As Several Leaders Including Parul Sahu Joined BJP Before LS Polls
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक समेत अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज बोले- रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, यह पतन की पराकाष्ठा
कांग्रेस की हालत तो यह हो गई है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ नेत्री सोनिया मैडम चुनाव नहीं लड़ रही है। सोनिया मैडम रण छोड़ गई है। जहां से इंदिरा गांधी जी चुनाव लड़ी, वहां उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। कांग्रेस के पतन की पराकाष्ठा है यह। अमेठी में जहां राहुल बाबा चुनाव लड़ते थे, वहां उम्मीदवार नहीं है। राहुल तो चले गए छोड़-छाड़कर। हम तो चले परदेस... अपने घर में ही कांग्रेस की जड़ें नहीं बची क्योंकि कांग्रेस देश की जड़ों से नहीं जुड़ी। इस माटी, इस संस्कृति, इस दर्शन और परम्पराओं का भी अपमान किया है। इस वजह से सभी विचारवान मित्र कांग्रेस छोड़कर अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए भाजपा में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed