फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress eyes tribal Gen-Z; an effort to engage the youth in Bhopal through a platform blending rap an

Bhopal: आदिवासी जेन-जी पर कांग्रेस की नजर, भोपाल में रैप और लोक संस्कृति के मंच से युवाओं को साधने की कवायद

Sun, 12 Jul 2026 05:57 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Jul 2026 05:57 PM IST
सार

आदिवासी जेन-जी के बीच पैठ बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने रैप और लोक संस्कृति के जरिए युवाओं को जोड़ने की कवायद शुरू की है। भोपाल में आयोजित आदिवासी जेन-जी फेस्ट में शिक्षा, रोजगार और समान अवसर के मुद्दे उठे। महाराष्ट्र की आदिवासी रैपर माही की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

विज्ञापन
Bhopal: Congress eyes tribal Gen-Z; an effort to engage the youth in Bhopal through a platform blending rap an
आदिवासी जेन-जी फेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आदिवासी युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने अब जेन-जी पर फोकस बढ़ा दिया है। रैप, लोक कला और आदिवासी संस्कृति के जरिए युवा पीढ़ी को जोड़ने की कवायद शनिवार को भोपाल के सिंधु भवन में नजर आई। छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आदिवासी जेन-जी फेस्ट आयोजित किया गया। फेस्ट में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे आदिवासी सांस्कृतिक दलों ने लोक कला और संस्कृति की प्रस्तुतियां दीं। महाराष्ट्र की आदिवासी रैपर माही की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बड़ी संख्या में मौजूद युवा रैप प्रस्तुति के दौरान उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन

रैप और संस्कृति के बीच शिक्षा-रोजगार की बात
मंच भले ही आदिवासी संस्कृति और युवा प्रतिभा का था, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं को अवसर मिलने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश का युवा शिक्षा, रोजगार और अवसरों के सवालों से जूझ रहा है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं को न्याय दिलाने और उनकी आवाज मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघार बोले- युवाओं को नेतृत्व में भागीदारी मिले
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी संस्कृति, संघर्ष और विरासत को देश की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर देने की जरूरत है, ताकि वे अपने सपने पूरे करने के साथ समाज के नेतृत्व में भागीदारी निभा सकें। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल अभियान नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं का मंच है। आदिवासी युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।


आदिवासी युवा सिर्फ परंपरा नहीं, भविष्य की राजनीति का भी हिस्सा
अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासी युवाओं की पहचान केवल उनकी परंपराओं तक सीमित नहीं है। वे देश के भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अभियान के समन्वयक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि आदिवासी युवा आज के भारत के जेन-जी नेतृत्व का हिस्सा हैं। उनकी प्रतिभा, संस्कृति और आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें-जून की कमी जुलाई में पूरी, एमपी में बारिश का 25% कोटा पूरा, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट


हर जिले और छात्र तक अभियान पहुंचाने की तैयारी
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान आने वाले दिनों में प्रदेश के हर जिले और हर छात्र तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम सहित कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed