फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GIS 2025: पुराने दौर की 'नई सदर मंजिल' में रुकेंगे जीआईएस के मेहमान, नवाबी शान का करेंगे अनुभव; देखें तस्वीरें

Fri, 14 Feb 2025 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Feb 2025 03:36 PM IST
सार

GIS 2025 Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने भोपाल आ रहे उद्योगपतियों, सीईओ और डायरेक्टर्स को 126 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल में रुकवाया जाएगा। सात साल की मेहनत के बाद इस इमारत को हेरिटेज होटल में बदलकर आलीशान रूप दिया गया है। देखिए तस्वीरें...

विज्ञापन
Global Investment Summit 2025 Guests to Experience Nawabi Elegance to Stay in 126 Year Old Heritage Hotel
126 साल पुरानी सदर मंजिल नए रूप में। - फोटो : अमर उजाला

Global Investment Summit 2025:  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शामिल होने भोपाल आ रहे उद्योगपतियों, सीईओ और डायरेक्टर्स को 126 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल में रुकवाया जाएगा। सात साल की मेहनत के बाद इस इमारत को हेरिटेज होटल में बदलकर आलीशान रूप दिया गया है।


1898 में नवाब शाहजहां बेगम द्वारा बनवाई गई सदर मंजिल नई पहचान के साथ एक बार फिर दमक उठी है। सात साल की मेहनत के बाद इस इमारत को हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया है। 50 हजार वर्गफीट के इस हेरिटेज होटल में नवाबी दौर की शान-ओ-शौकत देखने को मिल रही है। अब यहां लोग आलीशान कमरे, स्वीमिंग पुल समेत तमाम तरह ही सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि पांच सितारा होटलों की कैटेगरी में शामिल यह सदर मंजिल भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली जीआईएस से पहले तैयार हो गई है। समिट में शामिल होने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों, कंपनियों के सीईओ और डायरेक्टर्स अब इसी सदर मंजिल में ठहरेंगे। सरकार की ओर से इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अब जल्द ही मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे।

Global Investment Summit 2025 Guests to Experience Nawabi Elegance to Stay in 126 Year Old Heritage Hotel
126 साल पुरानी सदर मंजिल नए रूप में। - फोटो : अमर उजाला

22 में से 20 कमरे हो चुके हैं बुक
नवाबी दौर की शान-ओ-शौकत का अनुभव कराने वाली सदर मंजिल में 22 कमरे हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट, क्वीन सुइट और लग्जरी रूम्स के अलावा, यहां रेस्त्रां और लाइब्रेरी और स्वीमिंग पुल की भी सुविधा है। सदर मंजिल के 22 में से अब तक 20 कमरे बुक हो चुके हैं। इनमें 23, 24 और 25 फरवरी को जीआईएस के दौरान मेहमानों को नवाबी दौर की शान-ओ-शौकत का अनुभव मिलेगा। इससे पहले ट्रायल रन में स्टाफ के परिवारों ने रुककर होटल की सुविधाओं का लुफ्त उठाया था। ट्रायल के बाद होटल को जीआईएस के लिए तैयार किया गया है।

Global Investment Summit 2025 Guests to Experience Nawabi Elegance to Stay in 126 Year Old Heritage Hotel
126 साल पुरानी सदर मंजिल नए रूप में। - फोटो : अमर उजाला

50 होटलों में 1500 ज्यादा कमरे बुक, 100 तंबुओं की टैंट सिटी भी हो रही तैयार
जीआईएस के लिए भोपाल और आसपास के 50 से अधिक टू से फाइव स्टार होटलों में 1500 से ज्यादा कमरे बुक किए गए हैं। इसके अलावा कलियासोत तालाब के पास 100 तंबुओं की टैंट सिटी भी तैयार की जा रही है। यहां भी फाइव स्टार होटल की सुविधा मेहमानों को मिलेगी। जीआईएस के बाद सदर मंजिल को आम जनता के लिए भी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Global Investment Summit 2025 Guests to Experience Nawabi Elegance to Stay in 126 Year Old Heritage Hotel
126 साल पुरानी सदर मंजिल नए रूप में। - फोटो : अमर उजाला

सदर मंजिल पांच स्टार होटल की कैटेगरी में शामिल
भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी ने सदर मंजिल को आरडीबी भोपाल हॉस्पिटैलिटी प्रालि को 30 साल के लिए लीज पर दिया है। इस होटल का संचालन निजी कंपनी करेगी। स्मार्ट सिटी को इससे हर साल लाखों का रेवेन्यू मिलेगा। यह होटल फाइव स्टार होटल की कैटेगरी में शामिल है।

विज्ञापन
Global Investment Summit 2025 Guests to Experience Nawabi Elegance to Stay in 126 Year Old Heritage Hotel
126 साल पुरानी सदर मंजिल नए रूप में। - फोटो : अमर उजाला

सदर मंजिल में ठहरेंगे ये प्रतिष्ठित उद्योगपति
सदर मंजिल में रुकने वाले प्रमुख मेहमानों में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन मिनेश शाह, नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, ओमेगा पावर के एमडी हरि प्रकाश, सुमित अग्रवाल, कुमार वेंकट सुब्रह्मण, केतल मेहता, राहुल संघवी, लवनीश छानना, सतीश संडी, प्रणव शर्मा, विनोद भंडारी, राहुल अवस्थी, हरीश गुप्ता, विपुल यादव, आलोक बिड़ला, शाबिर खान, अतुल वैद्य और राकेश मरखेड़कर जैसे प्रतिष्ठित उद्योगपति शामिल हैं।

होटल की यह तसवीरें भी देखिए...










अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed