फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कुणाल ने थामा रिद्धि का हाथ, शिवराज के बेटे की शादी में भोपाल पहुंचे दिग्गज नेता

Sat, 15 Feb 2025 07:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Feb 2025 07:07 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी में भोपाल में शुक्रवार को बड़ा जमावड़ा हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
MP News: Gathering of stalwarts at the wedding of former CM Shivraj's son, CM welcomed Vice President, Yogi
रिद्वि और कुणाल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल का शुक्रवार को भोपाल में विवाह हुआ। इस समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा और विपक्ष के अनेक बड़े नेता भोपाल पहुंचे और उन्होंने नवयुगल को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।


शिवराज के छोटे बेटे कुणाल सिंह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन रिद्धि के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उनकी शादी भोपाल के प्रसिद्ध मैरिज गार्डन में हुई। शादी का कार्यक्रम रात आठ बजे से शुरू हुआ और देर रात तक चला।



बहू नहीं बेटी बन घर आ रही रिद्धि
इससे पहले गुरुवार को कुणाल और रिद्धि की शादी का एक कार्यक्रम हुआ था। इसकी तस्वीर शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी के रूप में आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग प्रदेश और देशभर से शुभकामनाएं के कमेंट्स भेज रहे हैं।

शादी में गड़करी समेत कई नेता पहुंचे
राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और सांसद आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधु-संत भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे।

MP News: Gathering of stalwarts at the wedding of former CM Shivraj's son, CM welcomed Vice President, Yogi
भोपाल में सीएम ने उपराष्ट्रपति और यूपी के सीएम का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

बारात में नाचे शिवराज और साधना
कुणाल की बारात में मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने भी जमकर नृत्य किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात में नाचते दिखे।
 

MP News: Gathering of stalwarts at the wedding of former CM Shivraj's son, CM welcomed Vice President, Yogi
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शादी समारोह में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
18 मार्च को दिल्ली में समारोह
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का दिल्ली में 18 मार्च को आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में स्वागत किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा और भोपाल में 12 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च को दिल्ली में दोनों बेटों के लिए एक साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed