MP News: राहुल गांधी भोपाल पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत,संगठन सृजन अभियान की होगी शुरुआत
मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां पार्टी के महत्वाकांक्षी 'संगठन सृजन अभियान' की औपचारिक शुरुआत करने आए हैं।
ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक आज: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले
राहुल गांधी सुबह राजधानी पहुंचने के बाद सीधे पार्टी कार्यालय में बैठकें करेंगे और फिर संगठन पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
-
सुबह 10:15 बजे – भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन, इसके बाद सीधे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) जाएंगे।
-
सुबह 11:00 से 12:00 बजे – पीसीसी के तीसरी मंजिल पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
-
दोपहर 12:00 से 12:30 बजे – पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ पहली मंजिल पर बैठक।
-
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे – एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों और पीसीसी के प्रभारियों की संयुक्त बैठक, यह बैठक पार्टी कार्यालय के सभागार में होगी।
-
दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक – यह समय आरक्षित रखा गया है।
-
दोपहर 2:30 से शाम 4:00 बजे तक – रवीन्द्र भवन में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करेंगे, इसमें एआईसीसी-पीसीसी प्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे।
-
शाम 4:20 बजे – राहुल गांधी भोपाल से प्रस्थान करेंगे।

कमेंट
कमेंट X