सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP को मिल्क कैपिटल बनाने का संकल्प: रतलाम में सीएम ने किए 246 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Aug 2025 10:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले के कुंडाल गांव में 246 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाया जाएगा और किसानों-पशुपालकों की आय बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Resolution to make MP a milk capital: CM inaugurated and performed Bhoomi Pujan for development works worth Rs
सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क केपिटल बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी। हम गाय के दूध की खरीदी की कीमत भी ज्यादा देंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के जरिए हमने तय किया है कि 25 गाय और 42 लाख रुपये तक की गौशाला यूनिट स्थापित करने पर दूध और अन्य उत्पाद तो पशुपालक के होंगे, सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी।

 
Trending Videos
Resolution to make MP a milk capital: CM inaugurated and performed Bhoomi Pujan for development works worth Rs
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी गौशालाओं के निर्माण पर सरकार निवेश लागत की 25 प्रतिशत तक की निवेश राशि अनुदान के रुप में माफ करेगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्र के धार्मिक स्थल कोटेश्वर एवं विरुपाक्ष महादेव में विकास कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर करीब 246 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न 57 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 158.64 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण और 87.27 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और मोरकुंडवा सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम और खाचरोद के बीच परीक्षण कराकर 220 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रोड़ बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सैलाना के लोग चिंता न करें, जनहित में सरकार हर घड़ी उनके साथ खड़ी है। खरमोर पक्षी अभयारण्य के कारण सैलानावासियों को हो रही परेशानी का समुचित समाधान निकालकर कठिनाई दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम बहुत जल्द 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना' के जरिए प्रदेश में फिर से सार्वजनिक बस परिवहन सेवा प्रारंभ कर रहे हैं। इसकी शुरुआत भी मालवा अंचल से होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Resolution to make MP a milk capital: CM inaugurated and performed Bhoomi Pujan for development works worth Rs
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जावरा से उज्जैन तक बेहतरीन ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है। इसका सर्वाधिक लाभ रतलाम जिले को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'एक तरफ तमाम-एक तरफ रतलाम' यही इस जिलेवासियों की पुरानी पहचान है। यहां के सोने आभूषण, नमकीन और तेल वाली कचौड़ी ने रतलाम को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अगले 5 साल में 2.5 लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी। अगले तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जायेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली दीपावली की भाईदूज से हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह राशि देगी। साल-दर-साल इसे बढ़ाते हुए अगले पांच साल में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली यह राशि 3000 रुपये प्रतिमाह तक कर दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed