{"_id":"69e78f09ac43c939c8091f90","slug":"tamil-nadu-polls-mohan-yadav-roared-in-the-tamil-nadu-elections-saying-the-public-will-answer-the-plunderi-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Polls: तमिलनाडु चुनाव में गरजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले-लुटेरी सरकार को जनता जवाब देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tamil Nadu Polls: तमिलनाडु चुनाव में गरजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले-लुटेरी सरकार को जनता जवाब देगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला और एनडीए के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ वोट देकर बदलाव लाएगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव तमिलनाडु प्रचार करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने नमक्कल जिले की रासीपुरम विधानसभा और तिरुपुर जिले की अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम यादव ने रासिपुरम में प्रत्याशी डॉ. प्रेमकुमार और अविनाशी में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार तमिलनाडु की जनता “भ्रष्टाचार और परिवारवाद” के खिलाफ वोट देगी और बदलाव लाएगी।
Trending Videos
तमिलनाडु की अविनाशी सीट पर प्रचार करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति वंदन को लेकर विपक्ष पर हमला
सीएम यादव ने ‘नारी शक्ति वंदन’ मुद्दे को भी जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले कदमों में बाधा डाली। उनके अनुसार, अगर ऐसे प्रावधान समय पर लागू होते, तो अधिक महिलाएं राजनीति में आगे आ सकती थीं। उन्होंने इसे “देश की आधी आबादी के साथ अन्याय” बताया।
ये भी पढ़ें- भोपाल मंडल के 24 ट्रेनों पर बड़ा असर: कई ट्रेनों के रूट बदले, प्रयागराज और दानापुर के काम से यात्री प्रभावित
डबल इंजन सरकार से होगा विकास
डॉ. यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और तमिलनाडु में भी भाजपा-एआईएडीएमके की “डबल इंजन सरकार” बनने से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में एनडीए को जनता का समर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Bhopal: भोपाल में जल संकट गहराया, लोग प्यास से परेशान लेकिन कोई सुनवाई नहीं!

सीएम मोहन यादव केले के पत्ते पर खाना खाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के गौरव का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के बाबा महाकाल और तमिलनाडु के रामेश्वरम महादेव सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंग के आशीर्वाद से विश्व में हमारा भारत देश सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने तमिलनाडु के सपूत पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम, तमिलनाडु की अम्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता, महान वैज्ञानिक सीवी रमन, महान साहित्यकार वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई, आरके नारायण और सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट स्व. आर.के. लक्ष्मण की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम की पवित्र भूमि से ही रामराज्य का आदेश दिया था। आज देश उसी दिशा में अग्रसर है और तमिलनाडु भी भारत की इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ें- SDOP को धमकी पर बवाल: भाजपा विधायक के बयान से भड़का कर्मचारी संघ, बोले-कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा
अलग अंदाज में दिखे सीएम
चुनावी दौरे के दौरान सीएम यादव का अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन किया और स्थानीय संस्कृति को करीब से जाना। साथ ही दक्षिण भारतीय परिधान में भी नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अंत में सीएम यादव ने कहा कि यह चुनाव “भ्रष्टाचार बनाम विकास” की लड़ाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए को समर्थन देकर राज्य में नई सरकार बनाएं और विकास की राह को मजबूत करें।

कमेंट
कमेंट X