फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर में बड़ा हादसा: प्राइवेट कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरी, दो छात्रों की मौत, 4 घायल

Mon, 28 Mar 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 05:23 PM IST
सार

छतरपुर जिले के लवकुश नगर में बड़ा हादसा हो गया। एक कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें लवकुशनगर अस्पताल के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Big accident in Chhatarpur: Boundary wall of private college collapses, two students killed, 4 injured
कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के लवकुश नगर में बड़ा हादसा हो गया। एक कॉलेज की बाउंड्रीवॉल गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें लवकुशनगर अस्पताल के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 
 
Big accident in Chhatarpur: Boundary wall of private college collapses, two students killed, 4 injured
मामला लवकुशनगर के आरके कॉलेज का है। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक मामला लवकुशनगर के आरके कॉलेज का है, जहां बाउंड्रीवॉल गिरने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में तकरीबन 50 बाइक दीवार में दबकर छतिग्रस्त हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के साथ ही पुलिस ने दबे छात्रों को निकाला, घायलों के अस्पताल भेजा। घटना के बाद छात्रों ने पुराने बस स्टैंड में पास जाम लगाकर भारी हंगामा करने का प्रयास किया, जहां पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद छात्र मान गए। हालांकि अब भी छात्रों में भारी रोष व्याप्त है तो वहीं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
 
Big accident in Chhatarpur: Boundary wall of private college collapses, two students killed, 4 injured
कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का पेपर था। तभी हादसा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का पेपर था। मृतकों के नाम अवधेश पिता सुरेश शर्मा निवासी ग्राम जयबरन, थाना गौरिहार और हरिकरण बद्रीप्रसाद पाल निवासी ग्राम राजापुर, चौकी पहरा, थाना गौरिहार बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार चार घायलों में से एक की और मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। छात्रों का कहना है कि दीवार करीब 10 फीट ऊंची थी। कॉलेज के पीछे एक कंपनी लंबे समय से माइनिंग का काम करती आ रही है। चट्टानों को फोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल करती थी। कहीं न कहीं दीवार गिरने के पीछे यही वजह है।
घायलों में नरेश पिता जयराम प्रजापति (22) निवाली ग्राम बरुआ हादसे के बाद पेपर नहीं दे पाए हैं। वहीं शिवनारायण पिता दीनदयाल सोनी (48) निवासी ग्राम किशनपुरा भी घायल हुए हैं। वे अपनी बेटी रचना सोनी को पेपर दिलाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big accident in Chhatarpur: Boundary wall of private college collapses, two students killed, 4 injured
घायलों को अस्पताल लाते समय छात्रों की भीड़ लग गई। - फोटो : अमर उजाला
घटना की वजह बताई जा रही है कि बाउंड्री वॉल बिना पिलर के बनाई गई थी और इसकी ऊंचाई भी ज्यादा थी। घटना के बाद से छात्रों में आक्रोश था और छात्रों ने जमकर हंगामा भी किया है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले को समझाइश देकर शांत कराया है। वहीं घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि यह घटना कैसे घटित हुई और इस घटना में कौन दोषी है और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में गम का माहौल है तो वहीं घटना की जानकारी लगते ही चंदला बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने कॉलेज से सटे डीजी मिनेरल्स की बाउंड्री वॉल बताकर कंपनी के ऊपर कार्रवाई करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीच बस्ती में डीजी मिनरल्स नाम की कंपनी पत्थर खनन का कार्य कर रही है वह गलत है। दोषियों पर एक्शन के लिए पार्टी स्तर पर बात करेंगे। गौरतलब है की कॉलेज से सटी हुई ही डीजी मिनरल्स की खदान है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। शर्मा ने कहा कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर में आर.के. कॉलेज के पास दीवार गिरने से दो छात्रों के असामयिक निधन और कई छात्रों के घायल होने का हृदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed