Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Madhya Pradesh: Magic vehicle carrying school children overturns in Ujjain, driver killed, 18 children injured
{"_id":"62419c5661d6e426f007e23f","slug":"madhya-pradesh-magic-vehicle-carrying-school-children-overturns-in-ujjain-driver-killed-18-children-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उज्जैन में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा मैजिक वाहन पलटा, चालक की मौत, 18 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उज्जैन में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा मैजिक वाहन पलटा, चालक की मौत, 18 बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:00 PM IST
सार
उज्जैन में सोमवार दोपहर को हादसा हुआ। मदर लैंड स्कूल के बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा मैजिक वाहन पलट गया। चालक की मौत हो गई जबकि 18 बच्चे घायल हुए। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
इस तरह अनियंत्रित होकर पलट गया मैजिक वाहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक पलट गई। इस हादसे में मैजिक के चालक की मौत हो गई है, जबकि करीब 18 बच्चे घायल हैं। कुछ को ज्यादा चोट आई है। वाहन में लगभग 23 बच्चे सवार थे। यह मैजिक मदर लैंड पब्लिक स्कूल की है।
2 of 4
अस्पताल में उपचाररत बच्ची।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। मैजिक का चालक स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान धतरावदा पंचक्रोशी मार्ग के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मैजिक के चालक की मौत हो गई व बच्चे घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी घबरा गए। वे तत्काल अस्पताल पहुंचे।
3 of 4
कुछ बच्चों को आई है ज्यादा चोट
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए माता-पिता व परिजन पहुंचे। कुछ बच्चों को अधिक चोट लगी थी। सिर पर पट्टी बांधी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर आशीष सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। हादसे की जांच के लिए टीम बनाने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चों का उचित उपचार हो यह हमारी पहली प्राथमिकता है। बच्चों की उम्र 8 से 18 वर्ष के बीच है। 18 बच्चे घायल हैं और सभी खतरे से बाहर है। जांच के लिए प्रशासन की टीम स्कूल जाएगी और पूरी पड़ताल करेगी कि सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। हादसा कैसे हुआ, किसकी लापरवाही से हुआ इसकी भी जांच करेंगे। आगे से ऐसा न हो इसके लिए गाइडलाइन बनाकर सख्त पालन करवाएंगे या पूर्व की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।