{"_id":"6391d764ae2b0216086172da","slug":"big-announcement-of-chief-minister-shivraj-said-all-illegal-colonies-of-413-cities-will-be-legal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान, कहा- 413 शहरों की सभी अवैध कॉलोनियां वैध होंगी, शुल्क नाममात्र लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान, कहा- 413 शहरों की सभी अवैध कॉलोनियां वैध होंगी, शुल्क नाममात्र लेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी 413 शहरों में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए नाममात्र की राशि ली जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी 413 शहरों में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए नाममात्र की राशि ली जाएगी।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरों के विकास की संपूर्ण रूपरेखा बनाना है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर में मंदसौर गौरव दिवस समारोह में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरों के विकास की संपूर्ण रूपरेखा बनाना है। इसलिए इसी माह नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बुलाएंगे, उनके साथ बैठकर शहरों के विकास की रूपरेखा और रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने की जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं हैं, उनके लिए सीएम जनसेवा शिविर लगाया जाएगा। सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी। इसी भाव से हमने ये शिविर लगाए थे। बारह हजार करोड़ रुपये पीने के पानी और सीवेज सिस्टम के लिए पूरे मध्यप्रदेश में हम खर्च करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हितग्राहियों को 50 हजार रुपये प्रति हितग्राही राशि का वितरण किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
दो सौ से ज्यादा शहरों ने मनाया गौरव दिवस
शिवराज ने कहा कि दो सौ से ज्यादा शहर गौरव दिवस मना चुके हैं। भगवान पशुपतिनाथ का शहर मंदसौर अद्भुत है। हूणों पर सम्राट यशोधर्मन ने विजय प्राप्त की थी, इस वजह से आठ दिसम्बर को हमने गौरव दिवस के रूप में चुना। शिवना नदी का जीर्णोद्धार होने वाला है। यहां भी एक भव्य कॉरिडोर की शुरुआत हो जाए, उसकी रूपरेखा तैयार कीजिए। मंदसौर की गरिमा के अनुरूप एक परिसर का निर्माण होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदसौर वालों से अपील भी की है कि जन्मदिन, वर्षगांठ पर पेड़ लगाएं। पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाएं, जल का सदुपयोग हो। हमारे गांव और वार्ड का प्रत्येक बच्चा स्कूल जाए, अपने गांव को नशामुक्त बनाएं।

शिवराज ने कहा कि दो सौ से ज्यादा शहर गौरव दिवस मना चुके हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
400 करोड़ रुपये की राशि का वितरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर गौरव दिवस समारोह में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के 400 करोड़ रुपये की राशि का वितरण, 1925 करोड़ रुपये की लागत के पचास हजार आवासों का गृह प्रवेश और 1963 करोड़ रुपये की लागत से 51 हजार नवीन आवासों का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने 1.50 लाख हितग्राहियों को 150 करोड़ रुपये, द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 200 करोड़ रुपये व तृतीय चरण के 2371 हितग्राहियों को 50 हजार रुपये प्रति हितग्राही राशि का वितरण किया।
हनुमना और बालाघाट के हितग्राहियों से संवाद
मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए हनुमना के संगम लाल जी ने बताया कि किश्त के एक लाख रुपये मिल गए हैं। मकान का भूमिपूजन हो गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें बधाई दी! मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए बालाघाट के अनिल कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से वर्ष 2020 में 10 हजार रुपये की राशि मिली थी। इसे लौटाने पर 20 हजार रुपये और अब 50 हजार रुपये मिले हैं।

कमेंट
कमेंट X