फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आज मिलेगा पक्का घर, सीएम शिवराज कराएंगे गृह प्रवेश

Tue, 29 Mar 2022 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 09:18 AM IST
सार

छतरपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेगा पक्का घर, सीएम शिवराज मंगलवार को कराएंगे गृह प्रवेश

विज्ञापन
Chhatarpur: Beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana will get cemented house, CM Shivraj will get home entrance on Tuesday
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिलेगा घर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को हरी झंडी दिखाकर गृह प्रवेश कराएंगे। सीएम शिवराज के दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। कार्यक्रम की सभीू तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को ग्राम कदारी में पंचू रजक के यहां दोपहर का भोजन करेंगे। 


हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे पीएम मोदी
29 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल तौर पर गृहप्रवेश कराएंगे। गृह प्रवेश से पूर्व घरों की रंगाई-पुताई और छपाई का काम पूरा कर लिया गया है। घरों में वॉल पेंटिंग और प्रधानमंत्री आवास योजना के लेख लिखाए गए हैं। जनपद के सीईओ मजहर अली, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, के अलावा जनपद के कई कर्मचारी कदारी में मौजूद हैं।
Chhatarpur: Beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana will get cemented house, CM Shivraj will get home entrance on Tuesday
घरों में लिखी पीएम आवास योजना की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे की सभी तैयारियां की गईं पूरी
सीएम के दौरे के चलते जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने भी सीएम के दौरे से पूर्व समीक्षा की और बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम, ग्राम कदारी का दौरा किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक ली और निर्देश जारी किए। स्टेडियम में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अधिकारियों ने कदारी में डाला डेरा
जानकारी के अनुसार जिले के आठों विकासखंड से सभी जनपद के सीईओ अपनी-अपनी जनपद की ग्राम पंचायतों से प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत हितग्राहियों को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में लाएंगे और उन्हें वापस उनके घर तक छोड़ेंगे। शिवराज सिंह चौहान छतरपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कदारी में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से रूबरू होंगे और ग्राम पंचायत के ही एक हितग्राही पंचू रजक के घर दोपहर का भोजन करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा ग्राम कदारी में तैयारियां की हैं। जिला कलेक्टर से लेकर सेकेट्री तक सभी गाम पंचायत कदारी में डेरा डाले हुए हैं।
Chhatarpur: Beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana will get cemented house, CM Shivraj will get home entrance on Tuesday
हितग्राहियों के घरों में रंगाई-पुताई का काम किया गया पूरा। - फोटो : अमर उजाला
यहां जा सकते हैं मुख्यमंत्री
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कदारी के बाहर शिवराज सिंह चौहान गढ़ा बागेश्वर धाम भी जा सकते हैं। वहां भी तैयारी की गई है। बता दें बागेश्वर धाम में 251 कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed