{"_id":"669e989d27ba104a390747d8","slug":"dhar-worker-dies-of-electrocution-in-ultratech-cement-plant-family-members-and-villagers-vandalize-it-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhar: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर प्लांट कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों-ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर प्लांट कराया बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:11 PM IST
सार
मनावर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में लगाए गए इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में जितेंद्र मंडलोई नामक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक माह पूर्व भी इसी प्लांट में एक मजदूर की मशीन में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद पुलिस से बहसबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार जिले के मनावर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट एक बार फिर से विवादों के चलते चर्चा में है, जहां करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने प्लांट में जमकर तोड़फोड़ की। मनावर एसडीएम, तहसीलदार व भारी पुलिस बल मोके पर पहुचा व स्थिति को काबू करने में लगे रहे।
Trending Videos
2 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद प्लांट में तोड़फोड़ की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मनावर के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में लगाए गए इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में जितेंद्र मंडलोई नामक मजदूर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक माह पूर्व भी इसी प्लांट में एक मजदूर की मशीन में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फिर से दुर्घटना में मजदूर की मौत की सूचना से आक्रोशित ग्रामीण प्लांट में पहुंचे व ग्रामीणों ने प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी से बात करना चाही तो कोई भी जवाबदार वहां नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
धार में मजदूर की मौत के बाद प्लांट में तोड़फोड़ की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार जिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्लांट में मौजूद ऑफिसों में जमजर तोड़फोड़ कर सीमेंट प्लांट को बंद करा दिया। वहीं उक्त हंगामे की सूचना पर मनावर एसडीएम, तहसीलदार व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने में लगा। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीण प्लांट में मजदूरों-कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी बात पर अड़े रहे व प्लांट मैनेजर पर मजदूरों की सुरक्षा पर अनदेखी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X