मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी लाल टिपारा गौशाला में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। यहां 10,000 से ज्यादा गौवंश मौजूद हैं। आग बुझाने का काम तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि आग टपरे की वजह से लगी है। लेकिन पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, राहत इस बात की है कि अभी तक इस घटना में गौवंशों के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इस गौशाला का संचालन कुछ वर्ष पहले संतों को सौंपा गया था। तब से यह देश की सबसे आदर्श गौशाला बन गई है। यह गौशाला देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला है।
MP News: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में लगी आग, 10 हजार से ज्यादा गौवंश मौजूद, सांस्कृतिक मंडप पूरा जला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Mar 2025 05:51 PM IST
सार
Fire in Cowshed: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला, जिसमें 10 हजार से ज्यादा गौवंश मौजूद हैं, उसमें आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। राहत की बात यह है कि अभी तक गौवंशों के नुकसान की खबर सामने नहीं आई।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X