{"_id":"6358ff93f9bc06752032c13f","slug":"khajrana-temple-indore-64-sq-ft-shop-for-1-72-crores-tough-to-recover-cost-in-30-year-lease-period","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khajrana Temple: 1.72 करोड़ में 64 वर्गफीट की दुकान, जितने साल की लीज है उतने में तो सिर्फ लागत निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khajrana Temple: 1.72 करोड़ में 64 वर्गफीट की दुकान, जितने साल की लीज है उतने में तो सिर्फ लागत निकलेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:06 PM IST
सार
इंदौर के खजराना मंदिर में 64 वर्गफीट की एक दुकान 1.72 करोड़ रुपये में बिकी। हर कोई हैरान है। आखिर एक प्रसाद, पूजन सामग्री की दुकान से यह लागत कब निकलेगी?
इंदौर का खजराना गणेश मंदिर खूब प्रसिद्ध है। हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। इसके बाद भी मंदिर परिसर में एक 64 वर्गफीट की दुकान का 1.72 करोड़ रुपये में बिकना सबको चौंका रहा है। जी, हां। 1.72 करोड़ रुपये यानी करीब 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने मंदिर परिसर को विकसित किया है। वह ही दुकानों की नीलामी भी कर रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने दुकान क्रमांक 1-ए की कीमत 30 लाख रुपये तय की थी। नीलामी शुरू हुई तो सबसे ज्यादा दाम खजराना क्षेत्र के देंवेद्र राठौर ने लगाए। उन्होंने 64 वर्गफीट की इस दुकान को 1.72 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। खजराना मंदिर समिति प्रबंधन के घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दुकान 30 साल की लीज पर दी गई है। परिसर में सबसे ज्यादा कीमत में यह दुकान बिकी है।
Trending Videos
2 of 3
खजराना गणेश मंदिर
- फोटो : Social media
लीज अवधि में तो सिर्फ लागत निकलेगी
अमर उजाला ने खजराना मंदिर परिसर के अन्य व्यापारियों से यह जानने की कोशिश की कि क्या मंदिर परिसर में धंधा इतना अच्छा है, जो एक दुकान के 1.72 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हो गए। एक व्यापारी ने बताया कि आम तौर पर 10 हजार तक श्रद्धालु रोज मंदिर पहुंचते हैं, जो विशेष दिनों में बढ़ जाते हैं। करीब 70 दुकानें हैं। हर दिन औसतन 6-7 हजार रुपये की बिक्री हर दुकानदार कर लेता है। महीने के 50 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है। इसी हिसाब के आधार पर गणना की जाए तो 1.72 करोड़ रुपये कमाने में 29 साल से अधिक समय लग जाएगा। लीज तो 30 साल की ही है। यानी लीज की पूरी अवधि में सिर्फ लागत ही निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
खजराना गणेश मंदिर परिसर।
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन तरफ की एंट्री ने बढाई कीमत
जिस दुकान की कीमत 1.72 करोड़ रुपए लगी है, उसकी लोकेशन खास है। मंदिर की तीन एंट्री है और यह इस दुकान की तरफ ही खुलती है। मुख्य एंट्री के अलावा पार्किंग की तरफ से आने वाले भक्त भी इस दुकान के सामने से निकलते है। मंदिर के पीछे के गेट की तरफ से आने वाले भक्तों के लिए भी यही दुकान सबसे करीब है। दुकानदारों का कहना है कि बोलीदाताओं ने इस दुकान को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। इसी वजह से इसकी कीमत इतनी ऊंची हो गई। अन्यथा मंदिर परिसर में दुकान अधिक से अधिक 40 लाख रुपये हो सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X