{"_id":"6358c61da60eb723147a21e0","slug":"indore-news-prasad-shop-in-khajrana-ganesh-temple-sold-for-rs-1-72-crore-rate-rs-2-68-lakh-per-sq-ft","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: खजराना गणेश मंदिर में प्रसाद की दुकान बिकी 1.72 करोड़ में, दर 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खजराना गणेश मंदिर में प्रसाद की दुकान बिकी 1.72 करोड़ में, दर 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:01 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक 64 वर्गफीट की दुकान 1.72 करोड़ रुपये में बिकी है। यानी 2.68 लाख रुपये प्रति वर्गफीट की दर से।
आस्था के केंद्र मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर परिसर में एक दुकान निर्धारित से छह गुना महंगे दामों पर बिकी है। इसकी कीमत इंदौर विकास प्राधिकरण ने 30 लाख रुपये तय की थी, लेकिन जब नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई तो सबसे ज्यादा दाम खजराना क्षेत्र के देंवेद्र राठौर ने इस दुकान के लगाए। उन्होंने 64 वर्गफीट की इस दुकान को 1.72 करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी दिखाई।
खजराना मंदिर परिसर का विकास नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। पहले परिसर में बाई तरफ प्रसाद, हार-फूल की दुकानें लगती थी। बाद में मार्केट मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही बना दिया गया। इस मार्केट में दुकान क्रमांक 1-ए को बेचा जाना था। टेंडर में छह लोगों ने इस दुकान को लेने में रुचि दिखाई। 40 लाख से लेकर 1.61 करोड़ रुपये तक में लोग इसे खरीदने को तैयार थे। देंवेद्र राठौर ने सबसे अधिक 1.72 करोड़ रुपये की राशि भरी थी। यह दुकान उन्हें आवंटित की जा रही है। खजराना मंदिर समिति प्रबंधन के घनश्याम शुक्ला ने बताया कि दुकान 30 साल की लीज पर दी गई है। परिसर में सबसे ज्यादा कीमत में यह दुकान बिकी है।
Trending Videos
2 of 3
खजराना गणेश मंदिर परिसर।
- फोटो : सोशल मीडिया
दो तरफ से खुली है दुकान
खजराना परिसर की दुकान क्रमांक- 1-ए का महंगा बिकना बताता है कि खजराना मंदिर की दुकान कितना कमा सकती है। यह मंदिर परिसर की पहली दुकान है और दो तरफ से खुली है। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि इस दुकान से सबसे अधिक सामग्री की बिक्री होगी। वैसे, नियम बताते हैं कि इस दुकान से सिर्फ पूजन सामग्री, हार-फूल और प्रसाद ही बिक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
खजराना गणेश मंदिर में इन चांदी के बर्तनों में लगेगा 56 भोग।
- फोटो : अमर उजाला
आज लगेगा चांदी की प्लेट में 56 भोग
खजराना मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। भक्त चांदी की प्लेट में 56 भोग लगाएंगे। पहले प्लास्टिक की प्लेट में भोग लगाया जाता था, लेकिन समिति ने अन्नकूट के लिए खास तौर पर चांदी की प्लेट तैयार कराई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X